Meerut Weather : लू से राहत मानसून ने पकड़ी रफ्तार, ऐसा है अंतराष्ट्रीय योग दिवस पर मौसम का हाल

UPT | अंतराष्ट्रीय योग दिवस पर योग करते लोग।

Jun 22, 2024 02:57

मेरठ में हल्की बारिश और आंधी के कारण लोगों को गर्मी से राहत मिली है। मौसम विभाग के अनुसार, आज शुक्रवार को आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है।

Short Highlights
  • मेरठ में सुबह से आसमान में बादलों का डेरा
  • ठंडी हवाओं के बीच लोगों ने लिया योग शिविर में भाग
  • अगले 24 घंटे में मौसम में गर्मी से मिलेगी राहत 
Meerut News : मेरठ में आज अंतराष्ट्रीय योग दिवस पर मौसम कूल है। लोगों ने ठंडी हवाओं के बीच मेरठ में योग शिविर में भाग लिया। लोगों को दो दिन से लू से राहत मिल रही है। वहीं अब मानसून ने भी रफ्तार पकड़ी है। उत्तर प्रदेश के  कई जिलों बारिश हुई है। जिससे अधिकत और न्यूनतम तापमान गिरा है। मेरठ में हल्की बारिश और आंधी के कारण लोगों को गर्मी से राहत मिली है। मौसम विभाग के अनुसार, आज शुक्रवार को आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है। आज मेरठ और आसपास के जिलों में बारिश और धूल भरी आंधी चलने की संभावना व्यक्त की गई है। मेरठ में आज अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 40.4 और 28.5 डिग्री सेल्सियस के आसपास रिकॉर्ड किया गया है। 

पूरे उत्तर प्रदेश में मौसम ने करवट ली है
मेरठ ही नहीं बल्कि पूरे उत्तर प्रदेश में मौसम ने करवट ली है। जिससे लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिली है। अगले 24 घंटे के दौरान पश्चिम यूपी के अलावा पूर्वी उत्तर प्रदेश में कुछ स्थानों पर गरज के साथ बारिश होने की संभावना व्यक्त की गई है। वहीं, पश्चिमी हिस्सों में एक-दो जगहों पर बूंदाबांदी का पूर्वानुमान है।

तापमान 40 डिग्री सेल्सियस जैसा महसूस किया गया
रात में तापमान 37 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। हवा, नमी और अन्य मौसम की स्थितियों जैसे कारकों को ध्यान में रखते हुए तापमान 40 डिग्री सेल्सियस जैसा महसूस किया गया है। आज सुबह बारिश की संभावना 0 प्रतिशत है और हवा की गति 10 किलोमीटर प्रति घंटा रहेगी। मेरठ में आज दोपहर के समय तापमान 41 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा। लकिन ये 44 डिग्री सेल्सियस जैसा महसूस होगा। दिन में हवा की गति 10 किलोमीटर प्रति घंटा होगी। वातावरण में आर्द्रता लगभग 29 प्रतिशत रहने की संभावना है। 

Also Read