Meerut Encounter News : थाना लोहियानगर पुलिस ने मुठभेड़ में दुष्कर्म के आरोपी को किया गिरफ्तार

UPT | मेरठ पुलिस के साथ मुठभेड़ में घायल दुष्कर्म का आरोपी।

Sep 08, 2024 17:53

दुष्कर्म की घटना के सम्बन्ध में तहरीर के आधार पर थाना लोहियानगर पाक्सो अधिनियम पंजीकृत किया गया था। जिसमें अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगी हुई थी।

Short Highlights
  • दुष्कर्म के आरोपी के पैर में लगी पुलिस की गोली
  • जुर्रानपुर फाटक के पास हुई आरोपी से मुठभेड़
  • किशोरी से दुष्कर्म के मामले में फरार था 
Meerut Encounter News : 15 वर्षीय किशोरी से दुष्कर्म के मामले में फरार चल रहे आरोपी को पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के पैर में पुलिस की गोली लगी है। मिली जानकारी के अनुसार पीड़िता की पुत्री के साथ दुष्कर्म की घटना के सम्बन्ध में तहरीर के आधार पर थाना लोहियानगर पाक्सो अधिनियम पंजीकृत किया गया था। जिसमें अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगी हुई थी।

पुलिस जुर्रानपुर फाटक के पास चेकिंग कर रही थी
एसएसपी मेरठ द्वारा एसपी सिटी व सीओ कोतवाली के निर्देशन में थाना लोहियानगर पुलिस जुर्रानपुर फाटक के पास चेकिंग कर रही थी। मुखबिर के द्वारा सूचना दी गयी कि दुष्कर्म की घटना में वांछित अभियुक्त ततीना की तरफ से आने वाला है। इस सूचना पर पुलिस टीम द्वारा ततीना जाने वाले रास्ते पर चेकिंग की जाने लगी।

भागते हुए पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी
चेकिंग के दौरान बाईक सवार युवक को रोकने का प्रयास किया गया। बाईक सवार युवक ने खेतों की तरफ भागते हुए पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस द्वारा जवाबी फायरिंग में अभियुक्त तालिब पुत्र कासिम निवासी जमनानगर थाना लोहियानगर मेरठ, पैर में गोली लगने से घायल हो गया। जिसे घायल अवस्था में गिरफ्तार किया गया।

पुलिस द्वारा अभियुक्त के कब्जे से एक तमंचा
पुलिस द्वारा अभियुक्त के कब्जे से एक तमंचा 315 बोर, जिंदा कारतूस बाईक बरामद की गयी है। आरोपी को उपचार के लिए  अस्पताल भिजवा दिया गया है। थाना लोहियानगर पर अभियुक्त के विरूद्ध आवश्यक वैधानिक कार्यवाही का जा रही है। 

Also Read