Meerut Weather : यूपी के ​इन जिलों में भीषण बारिश के साथ मानसून की एंट्री, जानिए आज मौसम अपडेट

UPT | मेरठ में झमाझम बारिश।

Jun 24, 2024 01:57

वहीं उत्तराखंड और इससे सटे पश्चिम उत्तर प्रदेश के जिलों में मानसून से पहले भारी बारिश होने का अनुमान हैं। आईएमडी के मुताबिक, मानसून उत्तर की तरफ सामान्य गति से बढ़ रहा है।

Short Highlights
  • यूपी की तरफ तेजी से बढ़ रहा मानसून
  • अगले तीन चार दिन में यूपी में मानसून करेगा प्रवेश 
  • उत्तराखंड से सटे पश्चिम यूपी के जिलों में मानसून से पहले भारी बारिश 
     
Meerut Weather Update : मेरठ और आसपास के जिलों में मानसून से पहले भारी बारिश का अनुमान है। आईएमडी रिपोर्ट के अनुसार यूपी में भीषण बारिश के साथ मानसून की एंट्री होगी। मौसम वैज्ञानिक डॉ. एन सुभाष के अनुसार दक्षिण पश्चिम मानसून तेज गति से यूपी की तरफ बढ़ रहा है। उन्होंने बताया कि पश्चिम बंगाल, ओडिशा, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और बिहार में मानसून पहुंच गया है। मानसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल बनती जा रही है। 

अगले तीन से चार दिन के भीतर मानसून के पहुंचने की उम्मीद
उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश के पूर्वी जिलों में अगले तीन से चार दिन के भीतर मानसून के पहुंचने की उम्मीद है। वहीं उत्तराखंड और इससे सटे पश्चिम उत्तर प्रदेश के जिलों में मानसून से पहले भारी बारिश होने का अनुमान हैं। आईएमडी के मुताबिक, मानसून उत्तर की तरफ सामान्य गति से बढ़ रहा है। सब कुछ अनुकूल रहा तो 5-6 दिन के अंदर मानसून पूरे उत्तर प्रदेश को कवर करेगा। मानसून के अपने निर्धारित समय से करीब तीन चार दिन देरी से यानी 27-28 जून तक दिल्ली, उत्तर प्रदेश में पहुंचेगा। 

26 जून से कई जिलों में बारिश का दौर शुरू होगा
मौसम वैज्ञानिक ने बताया कि 28 जून को मानसून पहुंचने का पूर्वानुमान है। 26 जून से कई जिलों में बारिश का दौर शुरू होगा। आज रविवार को मौसम खराब बना रहने के आसार हैं। इसके चलते दिन में गर्मी से राहत मिलने की संभावना है। इसके बाद सोमवार 24 और 25 जून को तेज धूप निकलने की संभावना है।

झमाझम बारिश से मौसम कूल हो गया
आसमान में बादल छाए रहने पर मेरठ और गाजियाबाद-एनसीआर में तपती गर्मी से लोगों को राहत मिली है। मेरठ में शनिवार की शाम को हुई झमाझम बारिश से मौसम कूल हो गया। मेरठ के कई इलाकों में शनिवार को बारिश होने से तापमान में करीब 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है। आज भी मेरठ में सुबह से हल्के बादल छाए हुए हैं। मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि बादलों के छाने से लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी और तापमान में हल्की गिरावट दर्ज की जाएगी। 

Also Read