Meerut News : यात्रीगण कृपया ध्यान दें! मेरठ बेगमपुल से दिल्ली के लिए मार्च में चलेगी नमो भारत ट्रेन

UPT | RRTS Delhi Ghaziabad Meerut corridor

Oct 07, 2024 16:26

साहिबाबाद से मेरठ साउथ तक नमो भारत का संचालन हो रहा है। नमो भारत का अगला स्टेशन अब शहर में शताब्दीनगर (संजय वन) है। जबकि इसके बाद बेगमपुल तक मार्च में इसके संचालन की तैयारी है।

Short Highlights
  • मार्च 2025 तक बेगमपुल से दिल्ली तक नमो भारत चलाने की कोशिश
  • साहिबाबाद और न्यू अशोक नगर के बीच नमो भारत का ट्रायल रन जारी 
  • मेरठ साउथ के बाद अब नए साल तक शताब्दीनगर और बेगमपुल की तैयारी
Meerut News : नया साल मेरठवासियों के लिए खुशखबरी लेकर आएगा। नए साल के शुरूआती माह में बेगमपुल से सीधा दिल्ली के लिए नमो भारत ट्रेन से यात्रा कर सकेंगे। मेरठ से दिल्ली मात्र 45 मिनट में यात्री पहुंच सकेंगे। एनसीआरटीसी अधिकारियों के मुताबिक मार्च 2025 तक बेगमपुल तक नमो भारत ट्रेन का संचालन शुरू कर दिया जाएगा। 

शताब्दीनगर तक संचालन की तैयारी पूरी
एनसीआरटीसी ने साहिबाबाद उत्तर प्रदेश और न्यू अशोक नगर दिल्ली स्टेशन के बीच नमो भारत ट्रेन का ट्रायल रन शुरू कर दिया है। इसके बाद जल्द ही नमो भारत रैपिड ट्रेन मेरठ साउथ के बाद शताब्दीनगर तक ट्रायल रन शुरू किया जाएगा उसके बाद बेगमपुल तक नमो भारत ट्रेन पहुंचेगी।

साहिबाबाद से मेरठ साउथ तक नमो भारत का संचालन
साहिबाबाद से मेरठ साउथ तक नमो भारत का संचालन हो रहा है। नमो भारत का अगला स्टेशन अब शहर में शताब्दीनगर (संजय वन) है। जबकि इसके बाद बेगमपुल तक मार्च में इसके संचालन की तैयारी है। शहर के बीच मेट्रो ट्रेन चलाने की भी तैयारी हो रही है। इसके लिए मेरठ साउथ और शताब्दीनगर के बीच स्थित परतापुर और रिठानी स्टेशन पर भी काम अंतिम चरण में है।
एनसीआरटीसी ने साहिबाबाद उत्तर प्रदेश और न्यू अशोक नगर दिल्ली स्टेशन के बीच शनिवार को नमो भारत ट्रेन का ट्रायल रन शुरू कर दिया गया। इससे पहले अभी तक दिल्ली में नमो भारत का प्रवेश नहीं हुआ था। इससे पहले साहिबाबाद और मेरठ साउथ तक ट्रेन का संचालन हो रहा था। संभावना है कि अक्तूबर के आखिर या नवंबर की शुरुआत में दिल्ली के न्यू अशोक नगर तक नमो भारत में सफर कर सकेंगे। साहिबाबाद से न्यू अशोक नगर तक सेक्शन की लंबाई लगभग 12 किमी है। इस सेक्शन में आनंद विहार और न्यू अशोक नगर दो आरआरटीएस स्टेशन हैं। इस सेक्शन के संचालित होने पर यात्रियों के लिए नमो भारत ट्रेन न्यू अशोक नगर से मेरठ साउथ तक उपलब्ध हो जाएगी। यात्री 40 मिनट से भी कम समय में न्यू अशोक नगर से मेरठ साउथ तक आ सकेंगे।
 

Also Read