नमो भारत रैपिड ट्रेन : मेरठ शताब्दीनगर से आनंद विहार तक दिसंबर से चलेगी नमो भारत

UPT | नमो भारत रैपिड ट्रेन स्टेशन

Aug 23, 2024 11:05

परतापुर और रिठानी स्टेशन पर काम पूरा हो गया है। दोनों स्टेशनों पर नमो भारत रैपिड ट्रेन का नहीं मेट्रो ट्रेन का ठहराव

Short Highlights
  • साहिबाबाद से मेरठ दक्षिण तक नमो भारत रैपिड ट्रेन का संचालन 
  • 42 किमी के हिस्से में मेरठ दक्षिण से साहिबाबाद तक नौ स्टेशन  
  • मेरठ परतापुर और रिठानी स्टेशन पर 90 फीसदी तक काम पूरा 
Namo Bharat Rapid Train : नमो भारत रैपिड ट्रेन जल्द ही मेरठ शताब्दीनगर से आनंद विहार तक चलेगी। माना जा रहा है कि दिसंबर तक नमो भारत रैपिड ट्रेन का परिचालन शताब्दीनगर से आनंद विहार तक हो सकेगा। इस समय नमो भारत रैपिड ट्रेन का संचालन मेरठ साउथ से साहिबाबाद तक हो रहा है। 

आरआरटीएस कॉरिडोर में आठ किलोमीटर अतिरिक्त सेक्शन जुड़ गया
साहिबाबाद से मेरठ साउथ तक ट्रेन संचालन के बाद आरआरटीएस कॉरिडोर में आठ किलोमीटर अतिरिक्त सेक्शन जुड़ गया है। दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर का कुल 42 किलोमीटर हिस्सा इस समय परिचालित हो रहा है। जिसमें गाजियाबाद के साहिबाबाद से लेकर मेरठ के मेरठ साउथ तक नौ स्टेशन शामिल हैं। साहिबाबाद से मेरठ साउथ तक पूरे सेक्शन पर नमो भारत ट्रेनें सुबह छह बजे से रात दस बजे तक नियमित चल रही हैं। हर पंद्रह मिनट पर नमो भारत रैपिड ट्रेन की संचालन हो रहा है। ऐसे में अब नमो भारत रैपिड ट्रेन को शहर के अंदर लाने की तैयारी है।

परतापुर और रिठानी स्टेशन पर काम पूरा
मेरठ में परतापुर और रिठानी स्टेशन पर काम पूरा हो गया है। दोनों स्टेशनों पर नमो भारत रैपिड ट्रेन का नहीं मेट्रो ट्रेन का ठहराव होगा। मेरठ साउथ से करीब छह किलोमीटर के संजय वन स्थित शताब्दीनगर सेक्शन पर नमो भारत रैपिड ट्रेन रुकेगी। शताब्दीनगर सेक्शन पर ट्रैक बिछाने का काम चल रहा है।

आरआरटीएस कॉरिडोर का परिचालन
दिल्ली से मेरठ तक 82 किलोमीटर लंबे आरआरटीएस कॉरिडोर का परिचालन जून-2025 तक करने की तैयारी है। नमो भारत रैपिड ट्रेन साहिबाबाद से अब आनंद विहार तक चलाई जाएगी। इस पर काम तेजी से चल रहा है। माना जा रहा है कि शताब्दीनगर व आनंद विहार में नवंबर तक काम पूरा हो जाएगा। इसके बाद ट्रायल रन शुरू होगा। 

Also Read