Meerut News : 25 मई से आरंभ होगा नौतपा, हीट वेव का अटैक बढ़ेगा, झुलसाएगी गर्मी

UPT | 25 मई से शुरू होगा नौतपा काल

May 21, 2024 09:37

यदि नौतपा काल मे नौ दिन तक प्रचंड गर्मी पड़ती है तो समझो कि चातुर्मास में वर्षा बहुत अच्छी होती है। धन-धान्य...

Short Highlights
  • मानसून का कारक माना गया है नौतपा काल को
  • नौतपा काल की गणना से वर्षा काल में वर्षा का निर्धारण 
  • आठ जून तक नौतपा में पड़ेगी पश्चिमी यूपी में प्रचंड गर्मी 
नौतपा काल : ज्योतिषीय गणना के अनुसार जब सूर्यदेव रोहिणी नक्षत्र में आते हैं तो नौतपा काल आरंभ हो जाता है। इस बार नौतपा कल 25 मई प्रातः 3:16 बजे से आरंभ हो रहा है। सूर्य एक नक्षत्र में अधिकतम 15 दिन रहते हैं। आठ जून को अर्धरात्रि के बाद 1:06 बजे सूर्य रोहिणी नक्षत्र में रहेंगे। इस 15 दिन के अवधि में से पहले नौ दिन सूर्य की प्रचंड किरणे सीधे पृथ्वी पर पड़ेगी। 
नौतपा काल अवधि ग्रीष्म ऋतु की सबसे प्रचंड मानी जाती है। इस अवधि में ही समुद्र में मानसून का चक्र आरंभ होता है जो विभिन्न दिशाओं में, विभिन्न देशों में जाकर बरसात का आरंभ करता है। माना जाता है कि यदि नौतपा काल मे नौ दिन तक प्रचंड गर्मी पड़ती है तो समझो कि चातुर्मास में वर्षा बहुत अच्छी होती है। धन-धान्य फलता फूलता है।

नौतपा काल में आंधी ,तूफान या वर्षा आ जाए
ज्योतिषाचार्य पंडित भारत भूषण के अनुसार यदि नौतपा काल में आंधी ,तूफान या वर्षा आ जाए तो उसे नौतपा काल का गलना कहते हैं। अर्थात चातुर्मास में वर्षा का क्रम बिगड़ने की संभावना रहती है। इसी के साथ अतिवृष्टि ,अनावृष्टि अथवा सूखा पड़ने के अधिक लक्षण होते हैं। 

रोहिणी नक्षत्र चंद्रमा का नक्षत्र
उन्होंने बताया कि रोहिणी नक्षत्र चंद्रमा का नक्षत्र है। चंद्रमा आर्द्र होता है। इसलिए इस अवधि में प्रचंड गर्मी से सूर्य जलवाष्प को तेजी के साथ सोखता है और आकाश में बादल ,मानसून का कारक बनता है। इस बार 15 मई से और 2 जून तक सूर्य प्रचंड गर्मी से पृथ्वी को तपाएंगे। ऐसा संभावना व्यक्त की जा रही है। फलस्वरूप वर्षा काल बहुत अच्छा रहेगा, पर्याप्त वर्षा होगी। फसलें  पर्याप्त  होगी । किसानों के लिए यह शुभ सूचना होती है। 

नौतपा में करें इन चीजों का दान
ज्योतिष के अनुसार शास्त्रों में कहा गया है कि इन प्रचंड गर्मी के दिनों में हमें अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखना चाहिए। क्योंकि हमारे शरीर में जल की मात्रा 70% से अधिक है इसलिए इन दिनों पर्याप्त जलीय वस्तुएं ग्रहण करें। साथ-साथ योग्य पात्रों  व गरीबों को जल ,शरबत, खरबूजा, तरबूज, घड़ा, पंखा  दान करने से बहुत पुण्य मिलता है।

Also Read