Meerut News : बसपा ने जिसे बनाया मेरठ मंडल का कोआर्डिनेटर, वह बोले-मैं भाजपाई, जानें पूरा मामला

UPT | बसपा ने योगेंद्र जाटव को मेरठ मंडल का कोऑर्डिनेटर बनाया।

Aug 28, 2024 20:30

योगेंद्र जाटव ने बसपा को डूबता हुआ जहाज बताया। इस संबंध में जिलाध्यक्ष जयपाल सिंह पाल का कहना है कि योगेंद्र से स्वीकृति के बाद उन्हें मंडल कोऑर्डिनेटर बनाया गया था। योगेंद्र अब मना कर रहे हैं।

Short Highlights
  • योगेंद्र जाटव बोले-बसपा से उनका कोई लेना-देना नहीं
  • बाबू मुनकाद अली को हटाकर बसपा ने सौंपी थी मेरठ मंडल की कमान 
  • बिना बताए ही नेताओं ने कोआर्डिनेटर के पद पर कर दी ताजपोशी
Meerut News : बसपा में इन दिनों नेताओं को बिना बताए ही पद बांटे जा रहे हैं। जिन नेताजी को बसपा पदाधिकारियों ने मेरठ मंडल का कोआर्डिनेटर बनाया उन्होंने खुद को बसपा में होने से ही इंकार कर दिया। उन्होंने बताया कि वो बसपाई नहीं भाजपाई हैं। 

योगेंद्र ने अपने को भाजपा का सच्चा सिपाही बता दिया
बसपा ने योगेंद्र जाटव को मेरठ मंडल का कोऑर्डिनेटर बनाया, उन्हीं योगेंद्र ने अपने को भाजपा का सच्चा सिपाही बता दिया है। योगेंद्र जाटव ने कहा कि उनका बसपा से कोई लेना-देना नहीं है। बसपा नेताओं ने पार्टी में अपना कद बढ़ाने के लिए मंडल कोऑर्डिनेटर के पद बांट दिए हैं। मंडल कोऑर्डिनेटर बनाए गए योगेन्द्र जाटव ने तो खुद को भाजपा का सच्चा सिपाही बता दिया है। अब बसपा नेता अपनी साख बचाने में जुटे हैं। यह मामला मंगलवार को लखनऊ में बसपा सुप्रीमो मायावती के राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने जाने के लिए बुलाए सम्मेलन में छाया रहा। किरकिरी होता देख, बसपा नेता चुप्पी साध गए। मामला पार्टी हाईकमान पहुंचा तो एक-दो पदाधिकारियों पर गाज गिर सकती है।

विधानसभा चुनाव 2022 से पहले कई नेताओं को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखाया
विधानसभा चुनाव 2022 से पहले कई नेताओं को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखाया गया था। इनमें पूर्व जिलाध्यक्ष योगेंद्र जाटव और प्रशांत गौतम और दिनेश काजीपुर भी थे। पिछले सप्ताह बसपा के राष्ट्रीय महासचिव मुनकाद अली और जिलाध्यक्ष जयपाल सिंह पाल ने पार्टी से निकाले गए इन पुराने नेताओं को दोबारा से जगह दी। इतना ही नहीं योगेंद्र और प्रशांत को मंडल कोऑर्डिनेटर बना दिया। दिनेश काजीपुर को कोई पद नहीं दिया गया।

अन्य पदाधिकारियों ने असंतुष्टता जतानी शुरू की
इसके बाद पार्टी के अन्य पदाधिकारियों ने असंतुष्टता जतानी शुरू की। बसपा के अंदर विरोध भी शुरू हो गया। उम्मीद थी कि योगेंद्र जाटव बसपा सुप्रीमो द्वारा लखनऊ में बुलाए गए सम्मेलन में पहुंचेंगे, लेकिन वो नहीं गए। लखनऊ कार्यक्रम में मेरठ से बसपा के राष्ट्रीय महासचिव बाबू मुनकाद अली, मंडल कोऑर्डिनेटर डॉ. कमल कुमार, मोहित आनंद, जिलाध्यक्ष जयपाल सिंह पाल, सतपाल पेपला और प्रशांत गौतम पहुंचे। उधर योगेंद्र जाटव मेरठ में रहे। योगेंद्र जाटव ने बसपा को डूबता हुआ जहाज बताया। इस संबंध में जिलाध्यक्ष जयपाल सिंह पाल का कहना है कि योगेंद्र से स्वीकृति के बाद उन्हें मंडल कोऑर्डिनेटर बनाया गया था। योगेंद्र अब मना कर रहे हैं।

Also Read