Meerut News : रालोद खेल प्रकोष्ठ की राष्ट्रीय महासचिव बनीं मेरठ की ऋचा सिंह, पूजा राजपूत प्रदेश सचिव नियुक्त

UPT | मेरठ की ऋचा सिंह को मनोनयन पत्र सौंपते रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौ. नीरपाल सिंह।

Sep 06, 2024 20:08

खेल जागरूकता यात्रा पहले चरण में मेरठ मंडल के 6 जिलों में निकाली जाएगी। दूसरे चरण में सहारनपुर मंडल के तीनों जिलों में निकाली जाएगी।

Short Highlights
  • जयंत चौधरी के निर्देश पर पार्टी ने की घोषणा
  • 27 सितंबर से खेल जागरूकता यात्रा निकालेगी रालोद
  • खेल जागरूकता यात्रा पहले चरण में मेरठ मंडल के 6 जिलों में 
Meerut News : राष्ट्रीय लोकदल की वरिष्ठ नेत्री मेरठ निवासी ऋचा सिंह को मिली बड़ी जिम्मेदारी। राष्ट्रीय लोकदल खेल प्रकोष्ठ की राष्ट्रीय महासचिव बनाई गई। पूजा राजपूत बनी प्रदेश सचिव बनाया गया है।

खेल प्रकोष्ठ की राष्ट्रीय महासचिव बनाने की घोषणा
पल्लवपुरम ऋचा सिंह के निवास पर पहुंचे राष्ट्रीय लोकदल खेल प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौ नीरपाल सिंह ने प्रेसवार्ता के दौरान ऋचा सिंह को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी के निर्देश पर खेल प्रकोष्ठ की राष्ट्रीय महासचिव बनाने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि ऋचा सिंह की नियुक्ति से खेल प्रकोष्ठ मजबूत होगा। खिलाड़ियों को प्रोत्साहन देने के लिए और मजबूती से काम किया जाएगा।

खेल जागरूकता यात्रा निकालने जा रहा
नीरपाल सिंह ने बताया कि खेलों के प्रति जागरूकता लाने के लिए राष्ट्रीय लोकदल खेल प्रकोष्ठ 27 सितंबर से खेल जागरूकता यात्रा निकालने जा रहा है। जिसकी शुरुआत मेरठ से की जा रही है। यात्रा के दौरान 11 सूत्रीय मांग पत्र प्रत्येक जिले के जिलाधिकारी को सौंपा जाएगा। खेल जागरूकता यात्रा पहले चरण में मेरठ मंडल के 6 जिलों में निकाली जाएगी। दूसरे चरण में सहारनपुर मंडल के तीनों जिलों में निकाली जाएगी। 27 सितंबर को पल्लवपुरम से यात्रा शुरू करके जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा जाएगा।

प्रेस वार्ता के दौरान मुख्य रूप से खेल प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष
28 सितंबर को हापुड़ में यात्रा जाएगी, 29 सितंबर को बुलंदशहर, 1 अक्टूबर को गौतमबुद्धनगर, 3 अक्टूबर को गाजियाबाद, 4 अक्टूबर को बागपत,बड़ौत में प्रथम चरण का समापन होगा। प्रेस वार्ता के दौरान मुख्य रूप से खेल प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष दीपक तोमर,युवा जिलाध्यक्ष प्रशांत चौधरी,मनोज चौधरी,नीलम सिंह,प्रदेश महासचिव विक्रांत राठी,उदयवीर राणा मैनेजर,अरविंद कुमार, एस वी सिंह, महेश बालियान आदि उपस्थित रहे। 

Also Read