UP ‌By Elections-2024 : उपचुनाव के लिए मेरठ से संघ देगा धार, BJP के साथ RSS संभालेगा कमान

UPT | उपचुनाव में भाजपा की जीत के लिए अब संघ भी अपनी तैयारी में जुट गया ।

Aug 22, 2024 23:19

संघ के पदाधिकारी ने बताया कि पीडीए के भ्रमजाल को तोड़ने के लिए भी बूथवार हर समाज के लोगों को जोड़कर जनता के बीच सरकार का नजरिये को रखा जाएगा। पिछड़े और दलित समाज के लोगों को जोड़ने के लिए संघ अब अभियान चलाएगा। 

Short Highlights
  • पश्चिम उत्तर प्रदेश की उपचुनाव सीट जीत के लिए संघ कर रहा तैयारी 
  • भाजपा के लिए जीत की जमीन तैयार करेंगे संघ के कार्यकर्ता 
  • मेरठ है संघ का उत्तरी भारत का सबसे बड़ा केंद्र 
UP By elections 2024 : उत्तर प्रदेश में होने वाला उपचुनाव भाजपा के​ लिए प्रतिष्ठा का प्रश्न बन गया है। उपचुनाव में भाजपा की जीत के लिए अब संघ भी अपनी तैयारी में जुट गया है। पश्चिम यूपी की तीन सीटों पर भाजपा की जीत सुनिश्चत करने के लिए संघ जमीन तैयार करेगा। इसके लिए भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ आरआरएस स्वयंसेवक भी कमान संभालेंगे। बता दें पश्चिमी उत्तर प्रदेश में मीरापुर, गाजियाबाद सदर और कुंदरकी विधानसभा के लिए उपचुनाव होने हैं।  बुधवार को लखनऊ में मुख्यमंत्री सीएम योगी आदित्यनाथ और संघ के सह सर कार्यवाह अरुण कुमार की मौजूदगी में सरकार, संघ और भाजपा संगठन के बीच समन्वय को लेकर एक बड़ी बैठक हुई।

लोकसभा चुनाव में क्यों हारी भाजपा संघ करेगा विश्लेषण 
लोकसभा चुनाव में उत्तरप्रदेश में भाजपा को हार क्यों मिली इसके लिए अब संघ विश्लेषण करेगा। बता दें लोकसभा चुनाव के बाद से भाजपा के भीतर घमासान मचा हुआ है। भाजपा नेता आमने सामने हैं। अब भाजपा के इस घमासान को रोकने के लिए आरआरएस के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने कमान संभाल ली है। उप चुनाव में भाजपा के साथ संघ कार्यकर्ताओं को तैयारियों में भागीदार बनाया जाएगा।

चुनावी सफर में सबसे अधिक नुकसान भाजपा को उठाना पड़ेगा
संघ के एक पदाधिकारी ने बताया कि संगठन की ओर से इस बात पर चिंता जताई गई कि अगर यही स्थिति रही तो आगे के चुनावी सफर में सबसे अधिक नुकसान भाजपा को उठाना पड़ेगा। उन्होंने बताया कि संघ ने भाजपा के शीर्ष नेतृत्व को गुटबाजी और आपसी खींचतान से बचने की सलाह दी है। उप चुनाव के साथ ही सरकार और संगठन के आपसी समन्वय पर भी संघ ने भाजपा को नसीहत दी है। संघ के पदाधिकारियों ने कहा है कि अगर कहीं पर आपसी मतभेद या मनभेद है तो उसे आमने-सामने बैठकर समाधान निकालकर पूरा किया जाए। क्षेत्र प्रचारक पश्चिमी महेन्द्र ने संघ कार्यकर्ताओं को उपचुनाव में सहयोग करने के लिए कहा है। बताया जा रहा है कि मेरठ के संघ कार्यालय से जल्द ही उपचुनाव क्षेत्र में स्वयंसेवकों को जिम्मेदारी देकर भेजा जाएगा। 

मतदाता सूची, संवाद व बूथ प्रबंधन पर पूरा फोकस
सूत्रों के मुताबिक उप चुनाव की तैयारियों में बूथ प्रबंधन को और मजबूत करते हुए बूथवार बैठकें करके जनता के बीच लगातार संवाद करने की रणनीति बनाई गई है। विपक्ष द्वारा आरक्षण और संविधान को लेकर बनाए जा रहे नेरेटिव को खत्म करने के लिए संघ के स्वयंसेवक लोगों के बीच जाकर इसकी सच्चाई रखेंगे। संघ के पदाधिकारी ने बताया कि पीडीए के भ्रमजाल को तोड़ने के लिए भी बूथवार हर समाज के लोगों को जोड़कर जनता के बीच सरकार का नजरिये को रखा जाएगा। पिछड़े और दलित समाज के लोगों को जोड़ने के लिए संघ अब अभियान चलाएगा। 

Also Read