मेरठ-हापुड़ लोकसभा चुनाव : मैं मेरठ का लाल अतुल प्रधान, यहां किसी स्टार की जरूरत नहीं

UPT | मेरठ हापुड लोकसभा सीट से सपा प्रत्याशी अतुल प्रधान नामांकन दाखिल करने के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए।

Apr 03, 2024 23:56

उन्होंने कहा कि आज देश में चारों ओर अराजकता है। उन्होंने कहा कि इस समय अघोषित इमरजेंसी हैं। सिर्फ और सिर्फ सांसे चल रही हैं। आज मीडिया पर भी पहरा...

Short Highlights
  • अतुल प्रधान ने कहा देश में अघोषित इमरजेंसी, सिर्फ सांसे चल रही 
  • मेरठ लोकसभा सपा प्रत्याशी अतुल प्रधान ने किया नामांकन
  • सपा प्रत्याशी अतुल प्रधान ने अपने को बताया मेरठ का लाल
Meerut Loksabha election 2024 : मेरठ-हापुड लोकसभा सीट से सपा प्रत्याशी अतुल प्रधान ने आज नामांकन दाखिल किया। नामांकन दाखिल करने के बाद सरधना विधायक अतुल प्रधान ने कहा कि इंडी गठबंधन का एक ही उद्देश्य है कि कैसे लोकतंत्र की रक्षा की जाए। संविधान को जिंदा रखा जाए। उन्होंने कहा कि आज देश में चारों ओर अराजकता है। उन्होंने कहा कि इस समय अघोषित इमरजेंसी हैं। सिर्फ और सिर्फ सांसें चल रही हैं। आज मीडिया पर भी पहरा लगा हुआ है। आज मीडिया कुछ चलाना चाहता है तो उस पर भी एफआईआर दर्ज हो जाएगी। उन्होंने कहा कि हम चाहते हैं कि लोकतंत्र जीवित रहे। हमारी पूरी विचारधारा समता और समानता की है। ये पूरा चुनाव मेरठ के लाल अतुल प्रधान और एक बाहरी प्रत्याशी के बीच है। 

मेरठ में सपा में मचा था घमासान 
मेरठ-हापुड लोकसभा टिकट को लेकर मेरठ में सपाइयों के बीच घमासान मचा हुआ था। सपा ने ऐन मौके पर सरधना विधायक अतुल प्रधान को टिकट देकर उन पर भरोसा जताया है। अतुल प्रधान ने नामांकन दाखिल करने के बाद कहा कि उन पर राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने जो भरोसा किया है उसको वो कायम रखेंगे। उन्होंने कहा कि टिकट मांगने का अधिकार है हमने टिकट मांगा।

मेरठ की जनता तय करेगी
उन्होंने कहा कि हमने पिछले सालों से ना जाने कितने आंदोलन जनता के लिए किए हैं। हमने आंदोलन कर अपनी पहचान बनाई है। ये मेरठ की जनता तय करेगी कि वो अपने बेटे, अपने लाल अतुल प्रधान को वोट देगी। यहां मेरठ में स्टार की जरूरत नहीं है। यहां जरूरत है ऐसे सांसद की जो उनकी जरूरत के लिए कंधे से कंधा मिलाकर चल सके। 
 

Also Read