Weather Alert : धूल भरी हवा लू में बदली, तापमान पहुंच रहा 40 के पास

UPT | दोपहर को तेज हवाओं के चलने से वातावरण में छाई धूल

Apr 21, 2024 14:52

मौसम के शुष्क होने से तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। आज रविवार को सुबह से मौसम साफ है और चिलचिलाती धूप निकलने से गर्मी का सितम भी काफी बढ़ गया है

Short Highlights
  • मेरठ सहित आसपास के जिलों में तेजी से बढ़ रहा तापमान
  • मौसम शुष्क रहने और तापमान बढ़ने से गर्मी का प्रकोप बढ़ा
  • 15 किलोमीटर की रफ्तार से चल रही तेज धूल भरी हवाएं 
Meerut News : पूरे उत्तर प्रदेश में गर्मी का प्रकोप तेजी से बढ़ रहा है। पश्चिम यूपी में गर्मी अपने तेवर दिखा रही है। मेरठ, गाजियाबाद, नोएडा के अलावा पश्चिम यूपी के अन्य जिलों में धूल भरी हवा लू में बदल रही है। दोपहर को धूल भरी हवाएं गरम होनी शुरू हो गई है। मौसम विभाग के अनुसार तापमान अब 40 के पास पहुंच रहा है। मौसम के तेवर बदलने से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि शनिवार को तापमान में दो डिग्री की गिरावट दर्ज की गई।

दिन का अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस
शनिवार को दिन का अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। अधिकतम तापमान बढने से गर्मी लोगों के पसीने छुड़ा रही है। मौसम के शुष्क होने से तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। आज रविवार को सुबह से मौसम साफ है और चिलचिलाती धूप निकलने से गर्मी का सितम भी काफी बढ़ गया है। कृषि विवि के मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही ने बताया कि अभी अप्रैल माह में मौसम शुष्क बना रहेगा। इसी के साथ अधिकतम तापमान में वृद्धि दर्ज की जाएगी। मौसम कार्यालय पर अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 21.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। आज रविवार को हवा की रफ्तार 12.5 किलोमीटर प्रतिघंटा दर्ज की गई है।

आने वाले दिनों में मौसम का हाल
मौसम वैज्ञानिक ने बताया कि आने वाले दिनों में मौसम में तेजी से परिवर्तन होने के साथ ही तेज गर्म हवाएं चलेंगी। जिससे कि दोपहर को गर्मी बढ़ेगी। इसी के साथ तापमान में भी वृद्धि होगी। मौसम वैज्ञानिक ने बताया कि मई माह में अधिकतम तापमान 40 डिग्री के पार पहुंचेगा। 

Also Read