Weather Update : मानसून की विदाई दो दिन बाद, जानिए आज 2 अक्टूबर को मौसम का हाल

UPT | Meerut weather Update

Oct 02, 2024 11:38

इस सप्ताह अब बारिश के आसार नहीं हैं लेकिन सप्ताह के अंत में बारिश होने की संभावना बन सकती है। इसके बाद तापमान गिरना शुरू होगा। 

Short Highlights
  • मेरठ में सुबह और शाम तापमान में आने लगी कमी
  • दिन में तेज धूप तो शाम को चल रही ठंडी हवाएं
  • कभी सूरज की गर्मी बढ़ा रह ​तपिश तो कभी उमस से परेशान लोग 
Weather Update News : पश्चिम उत्तर प्रदेश में मानसून की विदाई दो दिन बाद हो जाएगी। इसी के साथ मौसम में बदलाव की संभावना है। आज 2 अक्टूबर को दिन में मौसम साफ रहेगा। दिन में 10 किलोमीटर की रफ्तार से हवा चलने की संभावना है। इससे न्यूनतम और अधिकतम तापमान में हल्की बढ़ोत्तरी दर्ज की जाएगी। हवा की गुणवत्ता (Air Quality Index) कुछ खराब हुई है। हवा की गति दिन में समान्य रहेगी।

ये भी पढ़ें : मृत बारहसिंगा के साथ तस्वीर वायरल : तिहरे हत्याकांड के आरोपी लल्लन खान और भतीजे पर मामला दर्ज

अल्ट्रावॉयलेट सूचकांक (UV Index) समान्य रहने के संकेत
अल्ट्रावॉयलेट सूचकांक (UV Index) समान्य रहने के संकेत मौसम विभाग ने दिए हैं। सूरज की गर्मी से तपिश बढ़ेगी इसके बाद रात के समय मौसम की ठंडक राहत देगी। मेरठ और आसपास के वातावरण में आर्द्रता और नमी का स्तर 90 प्रतिशत रहेगा। आज 2 अक्टूबर को बारिश की संभावना ना के बराबर होगी। 

वातावरण में उमस और गर्मी से लोग परेशान हुए
पिछले दो दिन से वातावरण में उमस और गर्मी से लोग परेशान हुए हैं। अक्टूबर माह में भी गर्मी से राहत के लिए एसी, कूलर का सहारा लेना पड़ेगा। अभी आने वाले कुछ दिनों तक गर्मी से राहत मिलने के आसार नहीं हैं। आईएमडी की रिपोर्ट के अनुसार इस सप्ताह मेरठ के तापमान में दिन में बढ़त देखने को मिलने के संकेत हैं। मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड दर्ज किया गया। जबकि न्यूनतम तापमान 25.4 डिग्री सेल्सियस रहा। जो कि सामान्य से एक डिग्री अधिक बताया जा रहा है।



मेरठ का अधिकतम तापमान 36 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री
आज 2 अक्टूबर को मेरठ का अधिकतम तापमान 36 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री रहने की संभावना है। आज धूप निकलेगी जिससे दोपहर के समय उमस और गर्मी परेशान करेगी। इसी के साथ तापमान में बढ़ोत्तरी होगी। सुबह और शाम को मौसम अच्छा होगा। हालांकि इस सप्ताह अब बारिश के आसार नहीं हैं लेकिन सप्ताह के अंत में बारिश होने की संभावना बन सकती है। इसके बाद तापमान गिरना शुरू होगा। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड पीसीबी के अनुसार मेरठ सुबह 8 बजे तक औसतन वायु गुणवत्ता सूचकांक 95 अंक पर रहा। जो कि समान्य कहा जा सकता है। 

ये भी पढ़ें : योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला : यूपी में युवाओं को 5 लाख रुपये तक बिना ब्याज मिलेगा लोन 

Also Read