Weather Update : यूपी में पूरब से पश्चिम तक आज ऐसा है मौसम का हाल

UPT | Meerut weather Update

Oct 27, 2024 08:59

अक्टूबर के अंतिम सप्ताह में मौसम में बदलाव से पूरब से लेकन पश्चिम तक तापमान नीचे आ गया है। आज 27 अक्टूबर को जानिए यूपी के जिलों में जानिए मौसम का हाल।

Short Highlights
  • अक्टूबर के अंतिम सप्ताह में मौसम में आया बदलाव
  • ग्रामीण इलाकों में पड़ने लगा कोहरा और पाला
  • बुजूर्ग और बच्चों को स्वास्थ्य के प्रति किया सचेत
Today Weather Update, Weather News : अक्टूबर के अंतिम सप्ताह में मौसम में बदलाव से पूरब से लेकन पश्चिम तक तापमान नीचे आ गया है। आज 27 अक्टूबर को जानिए यूपी के जिलों में जानिए मौसम का हाल।  अक्टूबर के अंतिम सप्ताह में मौसम में आए बदलाव का असर तापमान पर पड़ा है। जिसके चलते पश्चिम उत्तर प्रदेश से पूरब तक तापमान नीचे आ गया है। अक्टूबर बीत रहा है और ठंड का मौसम धीरे धीरे असर दिखा रहा है। इस समय गर्मी अब गायब हो गई है। पूरब से लेकर पश्चिम तक उत्तर प्रदेश का मौसम बदला है। गुलाबी ठंड के मौसम में अब बिना पंखे और एसी के रात कट रही है। मौसम विभाग की माने तो अब सर्द हवाएं बेहाल करना शुरू करेंगी। तापमान अभी और नीचे जाने की संभावना जताई जा रही है।  

बाहरी इलाकों में कोहरे से बढ़ी गलन 
उत्तर प्रदेश में मौसम में बदलास से ठंड अब बढ़ रही है। नवंबर के शुरू होते ही तापमान में कमी आएगी। बाहरी इलाकों में कोहरा छाने से गलन के चलते ठिठुरन भी बढ़ेगी। आज रविवार 27 अक्टूबर को दिन की शुरुआत बादलों की ओट से धूप की किरणों के साथ हुई। मेरठ और आसपास के ​जिलों में चल रही ठंडी हवाओं से मौसम में बदलाव आया है। मौसम में बदलाव के चलते शाम और सुबह के समय ठंड पड़ रही है। शनिवार की शाम हल्की ठंड महसूस की गई। जिसके चलते बुजुर्ग लोगों ने घरों से बाहर निकलना बंद कर दिया है। 

बुजुर्ग और बच्चों को चिकित्सकों की सलाह 
बुजुर्ग और बच्चों को चिकित्सकों ने इस मौसम में स्वास्थ्य के प्रति सचेत किया है। रविवार को सुबह हल्की ठंडी हवाओं के चलने से मौसम में और अधिक बदलाव आया है। आज 27 अक्टूबर को सुबह आठ बजे अधिकतम तापमान की बात करें तो मेरठ में न्यूनतम तापमान 18.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि अधिकतम तापमान 32.7 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। पहाड़ों पर बारिश से मैदानी क्षेत्रों के मौसम में बदलाव आया है। 

गांव में सुबह पाला पड़ना शुरू
गांव में सुबह पाला पड़ना शुरू हो गया है। कुछ लोगों ने ठंड से बचने के लिए अभी से खेस और चादर का सहारा ले रहे हैं। ग्रामीण क्षेत्रों के अलावा शहर में भी बाहरी इलाकों में धुंध छा रही है।  

आज ऐसा है प्रमुख जिलों का अधिकतम तापमान 
आज रविवार को यूपी के प्रमुख जिलों में अधिकतम तापमान में शनिवार की अपेक्षा कोई खास गिरावट नहीं दर्ज की गई है। 
मेरठ - 32.07
मुजफ्फरनगर -33.09
मुरादाबाद, बरेली -34.01
आगरा - 34.09
अलीगढ़ - 35.02
कानपुर - 35.04
लखनऊ - 34.03
वाराणसी — 36.01
गोरखपुर —34.02
प्रयागराज — 35.04
गाजियाबाद —34.08
नोएडा —34.02
 

Also Read