Meerut News : यूपी में आज कहां होगी ज्यादा बारिश, मानसून किस जिले पर होगा मेहरबान, जानें आज मौसम हाल

UPT | पश्चिम जिलों में तीन दिन भारी बारिश की संभावना

Aug 11, 2024 02:20

मौसम वैज्ञानिक डॉ. एन सुभाष ने बताया कि मेरठ, गाजियाबाद, नोएडा, बुलंदशहर, हापुड, बागपत, मुजफ्फरनगर और शामली आदि जिलों में आज भारी बारिश की संभावना है। मेरठ में सुबह से ही आसमान में बादल छाए हुए हैं।

Short Highlights
  • पश्चिम यूपी के अधिकांश जिलों में बारिश का माहौल
  • सोमवार तक बारिश से सराबोर होगा मेरठ और पश्चिम के शहर
  • बारिश ने लोगों को दिलाई गर्मी और उमस से राहत 
Meerut Weather News : यूपी में आज किन जिलों में बारिश होगी और मानसून किस शहर पर होगा मेहरबान इसके लिए आज मौसम विभाग ने अपडेट जारी किया है। मौसम विभाग के अपडेट के अनुसार यूपी के पश्चिम जिलों में तीन दिन भारी बारिश की संभावना बन रही है। पिछले 24 घंटे से मेरठ और आसपास के जिलों में बारिश का मौसम बना हुआ है। मौसम विभाग ने आने वाले तीन दिन तक ऐसे ही मौसम रहने की संभावना जताई है।

आज भारी बारिश की संभावना
मौसम वैज्ञानिक डॉ. एन सुभाष ने बताया कि मेरठ, गाजियाबाद, नोएडा, बुलंदशहर, हापुड, बागपत, मुजफ्फरनगर और शामली आदि जिलों में आज भारी बारिश की संभावना है। मेरठ में सुबह से ही आसमान में बादल छाए हुए हैं। ठंडी हवा के बीच गर्मी और उमस गायब हो गई है।

बारिश से तापमान भी गिरा
बारिश से तापमान भी गिरा है। मेरठ में अधिकतम तापमान में तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है। मेरठ में अधिकतम तापमान इस समय 33 डिग्री सेल्सियस है। जबकि न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस बताया गया है। मेरठ में हवा की रफ्तार 20 किलोमीटर प्रति घंटा है। 

जिलों में वीकेंड पर मानसून मेहरबान रहेगा
उत्तर प्रदेश के अधिकांश जिलों में वीकेंड पर मानसून मेहरबान रहेगा। बीते दिनों से मानसून सक्रिय रहने से अधिकतर जिलों में बारिश हो रही है। शुक्रवार को पश्चिम यूपी के जिलों में झमाझम बारिश हुई है। 
पश्चिमी यूपी के अधिकांश इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं। प्रदेश के तीन चौथाई जिलों में गरज चमक के साथ वज्रपात की चेतावनी जारी की गई है।
 

Also Read