Weather Update : सामान्य से चार डिग्री नीचे मेरठ का तापमान, जानिए आज यूपी के शहरों में मौसम का हाल

UPT |

Oct 16, 2024 07:34

आने वाले दिनों में हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में ठंड का प्रकोप बढ़ा है। इससे ना केवल यूपी में ठंड मौसम में इजाफा होगा बल्कि तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी। 

Short Highlights
  • तेजी से बदल रहे यूपी में मौसम के हालात
  • सुबह और शाम ठंडी हवाओं ने पकड़ा जोर
  • मेरठ का तापमान 32 डिग्री सेल्सियस
Weather Update Today : यूपी में इस समय मौसम तेजी से बदल रहा है। गर्मी अब गायब हो रही है और ठंड धीरे धीरे जोर पकड़ रही है। जिलों का तापमान अब कम हो रहा है। पहाड़ों पर बारिश और बर्फबारी का असर यूपी के मौसम पर पड़ रहा है। 
पश्चिम उत्तर प्रदेश से सटे उत्तराखंड के ऊपरी इलाकों में हुई बर्फबारी का असर मैदानी इलाकों के मौसम पर पड़ रहा है। जिससे अब मौसम के हालात बदल रहे हैं। बर्फबारी से ठंड अब बढ़ रही है। तापमान में भी गिरावट दर्ज की जा रही है। 

मेरठ में अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस
मेरठ में अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया है। जो कि तीन डिग्री कम हो गया है। वहीं राजधानी लखनऊ में आज सुबह न्यूनतम तापमान 18.4 डिग्री दर्ज किया गया। जबकि अधिकतम तापमान 34.2​ डिग्री रहा। मौसम विभाग के मुताबिक न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री है। पश्चिम यूपी में अब सुबह और शाम सर्दी शुरू हो रही है। मेरठ मंडल के जिलों में न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस से नीचे जा रहा है। यह सामान्य से चार डिग्री कम बताया जा रहा है। ऐसे में आने वाले दिनों में यूपी में कड़ाके की ठंड पड़ने की संभावना है।

यूपी में ठंड मौसम में इजाफा
मौसम वैज्ञानिक डा.एन सुभाष ने बताया कि आने वाले दिनों में हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में ठंड का प्रकोप बढ़ा है। इससे ना केवल यूपी में ठंड मौसम में इजाफा होगा बल्कि तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी। मेरठ में आने वाले समय में कड़ाके की ठंड पड़ने वाली है। आज अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस, वहीं न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है। दिन में आसमान साफ रहने के आसार हैं।

औसत अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस
डा. एन सुभाष ने बताया कि यूपी के कुछ हिस्सों में आज बादल छाए रहने का अनुमान है। यूपी का औसत अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस, जबकि औसत न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस तक रहने का अनुमान है। 

Also Read