Meerut news : मेरठ में सड़क हादसे में दो सगे भाइयों की दर्दनाक मौत, परिवार में मातम

UPT | मेरठ-बुलंदशहर हाईवे पर अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी

Mar 01, 2024 15:20

दो सगे भाइयों की मौत से परिवार में कोहराम मचा है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में भी गमगीन माहौल है। गांव में हादसे के कारण आज किसी घर में सुबह से चूल्हा नहीं जला है।

Short Highlights
  • खरखौदा क्षेत्र में देर रात हुई सड़क दुर्घटना
  • तीसरा युवक गंभीर रूप से घायल सीएचसी में भर्ती 
  • अज्ञात वाहन युवकों की बाइक में टक्कर मारकर फरार
Meerut News : मेरठ में दो भाइयों की सड़क हादसे में मौत से परिवार पर मातम का कहर टूट पड़ा है। दर्दनाक हादसे में दो सगे भाइयों की मौत से गांव में भी मातम पसरा हुआ है। मेरठ के थाना खरखौदा क्षेत्र में देर रात को दर्दनाक हादसा हुआ। इस हादसे में दो सगे भाइयों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि बाइक सवार तीसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है। घायल युवक को उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया है। थाना पुलिस वाहन की तलाश के लिए हाइवे पर लगे सीसीटीवी फुटेज निकलवा रही है।  

मेरठ-बुलंदशहर हाईवे पर धीरखेड़ा के पास अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बृहस्पतिवार देर रात मेरठ-बुलंदशहर हाईवे पर धीरखेड़ा के पास एक अज्ञात वाहन ने एक बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से बाइक सवार दो सगे भाइयों कृष्ण व अशोक पुत्र सुनील की मौके पर मौत हो गई। इनके अलावा कन्हैया नाम का युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

बीमार मां को अस्पताल में देखने जा रहे थे
बताया जाता है कि पांची निवासी कृष्ण कुमार पुत्र सुनील अपने भाई अशोक कुमार व कन्हैया के साथ बाइक पर सवार होकर बीमार मां को अस्पताल में देखने जा रहे थे। इस दौरान रास्ते में हादसा हो गया। एक साथ दो सगे भाइयों की मौत से परिवार में कोहराम मचा है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में भी गमगीन माहौल है। गांव में हादसे के कारण आज किसी घर में सुबह से चूल्हा नहीं जला है। हर कोई पीड़ित परिवार के घर पर है। इंस्पेक्टर अशोक कुमार का कहना है कि अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। परिजनों के द्वारा तहरीर देने पर मामले की जांच की जाएगी।

Also Read