उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम : यूपी रोडवेज चलाएगा मेरठ से झांसी के लिए सीधी बस, ये है समय सारणी

UPT | मेरठ से ही झांसी के लिए सीधी रोडवेज बस सेवा

Oct 14, 2024 09:09

रोजाना दो बस झांसी से और दो बस मेरठ से सुबह के समय रवाना होंगी।  जो शाम को झांसी और मेरठ पहुंचेंगी। उन्होंने बताया कि अभी तक मेरठ से झांसी के लिए रोडवेज की सीधी बस सेवा नहीं थी।

Short Highlights
  • मेरठ से सुबह के समय रवाना होंगी दो रोडवेज बसें
  • झांसी से भी दो बसें होंगी सुबह के समय रवाना
  • मेरठ के सोहराबगेट बस अड्डे से चलेगी सीधी बस
Meerut News : मेरठ से झांसी जाने वाले यात्रियों को अब आगरा जाने की जरूरत नहीं होगी। अब मेरठ से ही झांसी के लिए सीधी रोडवेज बस सेवा चलाई जाएगी। मेरठ से झांसी के लिए दो बसें चलाई जाएंगी। इसी तरह झांसी से भी मेरठ के लिए दो बसें चलाई जाएगी। ये बसें सुबह के समय संचालित होगीं जो शाम को अपने गंतव्य तक पहुंचेगी। यूपी रोडवेज की झांसी बस सेवा शुरू होने से लोगों को काफी राहत मिलेगी।   

झांसी के लिए सीधी रोडवेज बस सेवा चलाई
उत्तर प्रदेश परिवहन निगम ने बस यात्रियों की सुविधा के लिए मेरठ से झांसी के लिए सीधी रोडवेज बस सेवा चलाई है। इससे पहले मेरठ से झांसी जाने वाले यात्रियों को आगरा जाना होता था। जहां से उनको झांसी जाना पड़ता था। अब मेरठ के सोहराब गेट डिपो से झांसी के लिए बसें चलेंगी। दोनों बस झांसी डिपो द्वारा चलाई गई हैं।

झांसी डिपो की ओर से इन बसों का संचालन किया जाएगा
सोहराब गेट डिपो मेरठ से सुबह 4:30 बजे और सुबह 5:30 रोडवेज बस झांसी के लिए रवाना होगी। रोडवेज बस मेरठ से चलकर बुलंदशहर, अलीगढ़, हाथरस, आगरा, ग्वालियर होते हुए सीधी झांसी पहुंचेगी। सोहराब गेट डिपो प्रभारी संचालन मोहम्मद आसिफ अली ने बताया कि झांसी डिपो की ओर से इन बसों का संचालन किया जाएगा। रोजाना दो बस झांसी से और दो बस मेरठ से सुबह के समय रवाना होंगी।  जो शाम को झांसी और मेरठ पहुंचेंगी। उन्होंने बताया कि अभी तक मेरठ से झांसी के लिए रोडवेज की सीधी बस सेवा नहीं थी। जिस कारण यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ता था। इन बसों के चलने से यात्रियों को राहत मिलेगी।
 

Also Read