मेरठ सीसीएसयू न्यूज : विजिलेंस ने CCSU से संबंधित 150 कॉलेजों को भेजा नोटिस

UPT | चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय।

Jul 30, 2024 22:25

विजिलेंस टीम इस मामले की जांच कर रही है टीम ने कॉलेजो से 2005 तक के सभी रिकॉर्ड मांगे हैं। कॉलेज को सभी पत्रावली समेत तलब किया गया है।

Short Highlights
  • विजिलेंस का नोटिस मिलने से कॉलेजों में मचा हड़कंप 
  • नियम विरुद्ध करीब दो कॉलेजों को दी गई थी संबद्धता
  • तत्कालीन वीसी आरपी सिंह के खिलाफ चल रही जांच  
Meerut News : मेरठ का चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय एक बार फिर से सुर्खियों में है। विजिलेंस विभाग ने सीसीएसयू से संबंधित मेरठ और सहारनपुर मंडल के 150 से अधिक कॉलेज को नोटिस भेजा है। कॉलेजों में विजिलेंस का नोटिस मिलने से हड़कंप मच गया है। विजिलेंस ने सभी कालेजों को भेजे नोटिस में  कॉलेज से संबंधित पत्रावली और संबंधित कागजात लेकर कार्यालय में बुलाया है।

पूर्व कुलपति प्रो. आरपी सिंह से जुड़ा हुआ
मामला पूर्व कुलपति प्रो. आरपी सिंह से जुड़ा हुआ है। पूर्व कुलपति आरपी सिंह के कार्यकाल के दौरान संबद्धता पाने वाले 150 कॉलेजों को विजिलेंस की ओर से नोटिस जारी किया गया है। नोटिस में कॉलेजों को कहा गया है कि सभी पत्रावली समित कॉलेज विजिलेंस मेरठ में नोटिस मिलने के सात से 10 दिन के अंदर उपस्थित होना होगा।

डेढ़ सौ से अधिक कॉलेज को संबद्धता प्रदान की थी
पूर्व कुलपति आरपी सिंह ने 2003 से 2005 तक विश्वविद्यालय में कुलपति के रूप में तैनात रहकर नियमों को ताक पर रखते हुए मेरठ व सहारनपुर मंडल के डेढ़ सौ से अधिक कॉलेज को संबद्धता प्रदान की थी। विजिलेंस की जांच में संबद्धता दी जाने वाले कॉलेजों में खामियां मिलने के बाद कार्रवाई की गई है।

आरपी सिंह के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय की ओर जांच
नियम विरुद्ध संबद्धता देने के मामले में आरपी सिंह के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय की ओर जांच की जा रही है। हाल ही में उनकी साढ़े तीन करोड़ की संपत्ति को अटैच किया गया है और इसके संबंध में साक्ष्य मांगे गए हैं। विजिलेंस टीम इस मामले की जांच कर रही है टीम ने कॉलेजो से 2005 तक के सभी रिकॉर्ड मांगे हैं। कॉलेज को सभी पत्रावली समेत तलब किया गया है। इसमें मेरठ में सहारनपुर मंडल के कॉलेजों को संबंधित कार्यकाल के दौरान तमाम लिखा पड़ी वाली पत्रावली लेकर आना होगा। विजिलेंस में स्पष्ट कर दिया है कि ऐसा न करने वाले कॉलेज के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Also Read