Meerut NCR weather forecast : मेरठ एनसीआर में वार्म नाइट अलर्ट, जानें आज मौसम का हाल

UPT | तेज धूप और गर्मी के चलते सूनी पड़ी मेरठ में कालोनी की सड़क।

Apr 30, 2024 10:08

मेरठ और आसपास के जिलों में पड़ रही भीषण गर्मी से लोग बेहाल हैं। आज मंगलवार की सुबह से चिलचिलाती धूप निकली, जो दिन चढ़ने के साथ गर्मी को और अधिक...

Short Highlights
  • दिन में चिलचिलाती धूप से भीषण गर्मी का अहसास
  • मौसम विभाग ने जताई हीटवेव चलने की उम्मीद
  • अब दिन जैसी तपिश रात को भी होगी महसूस 
Meerut weather News : मेरठ और एनसीआर में भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है। रात में दिन जैसी गर्मी महसूस हो रही है। दिन में चिलचिलाती धूप लोगों को 44 डिग्री तापमान का अहसास करा रही है। मौसम विभाग ने अब आने वाले दिनों में हीटवेव चलने की संभावना जताई है। मेरठ और आसपास के जिलों में पड़ रही भीषण गर्मी से लोग बेहाल हैं। आज मंगलवार की सुबह से चिलचिलाती धूप निकली, जो दिन चढ़ने के साथ गर्मी को और अधिक बढ़ाएगी। गर्मी के कारण दोपहर में सड़कों पर सन्नाटा पसर रहा है। तेज गर्मी और धूप से शहरवासी परेशान हो रहे हैं।  

अधिकतम तापमान 38.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड
इससे पहले सोमवार को मेरठ का अधिकतम तापमान 38.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था। लेकिन तपिश और गर्मी 44 डिग्री जैसी महसूस हो रही थी। मौसम वैज्ञानिक डॉ. एन सुभाष ने बताया कि शुष्क मौसम के चलते ऐसा हो रहा है। अभी आने वाले दिनों में हीट वेव भी दो दिन और चलेगी। मौसम विभाग ने मेरठ और आसपास के जिलों में अब वार्म नाइट का अलर्ट जारी किया है। वार्म नाइट का मतलब दिन जैसी तपिश रात में लोग महसूस करेंगे। आज अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है। 

सुबह से ही तेज धूप निकली हुई
आज सुबह से ही तेज धूप निकली हुई है। सुबह 10 बजे के बाद तापमान चढ़ना शुरू होगा। 20 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से गर्म हवाएं चलने की संभावना है। दोपहर एक बजे तक गर्मी अपने पूरे चरम पर होगी। वहीं दिन में तापमान भी  सामान्य तापमान से 2 डिग्री अधिक तक जाएगा। दिन के साथ ही रात के तापमान में भी सामान्य से अधिक बढ़ोत्तरी की उम्मीद है। जबकि न्यूनतम तापमान 26.5 डिग्री सेल्सियस रहेगा। जो कि सामान्य से 2.3 डिग्री सेल्सियस अधिक है। इस कारण मौसम विभाग ने वार्म नाइट का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार, रात में गर्मी और बढ़ेगी। 

वातावरण की नमी 35 प्रतिशत सामान्य से कम
मेरठ के वातावरण में नमी (आर्द्रता) 35 प्रतिशत रिकॉर्ड की गई है, जो सामान्य से काफी कम बताई जा रही है। इस मौसम में सामान्य तौर पर वातावरण में नमी 45 से अधिक रहती है। नमी कम होने से लोगों को प्यास अधिक लगती है। शरीर में पानी की मात्रा कम होने का खतरा रहता है। 
 

Also Read