Today Weather Forecast : संडे रहेगा कूल या झेलना होगा गर्मी? जानिए आज मौसम का हाल

UPT | आज मेरठ का मौसम हाल।

May 05, 2024 09:37

मई में लू चलने से हालात और खराब हो रहे हैं। इसी बीच आज संडे को मौसम कूल रहेगा या गर्मी झेलनी होगी। इसकी जानकारी...

Short Highlights
  • 24 घंटे में बढ़ा मेरठ और आसपास के जिलों का तापमान 
  • यूपी में लू के थपेड़ों और भीषण गर्मी से लोग हुए बेहाल
  • मेरठ का न्यूनतम तापमान 26 ड्रिगी सेल्सियस पर पहुंचा 
Meerut Weather : मई में गर्मी से लोगों का बुरा हाल है। मेरठ का तापमान लगातार बढ़ रहा है। मेरठ का मौसम पल—पल बदलने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मेरठ के साथ यूपी में गर्मी का प्रकोप जारी है। मेरठ का अधिकतम तापमान इस समय 40 डिग्री के पार पहुंच गया है। मई में लू चलने से हालात और खराब हो रहे हैं। इसी बीच आज संडे को मौसम कूल रहेगा या गर्मी झेलनी होगी। इसकी जानकारी यहां कर सकते हैं।  

तापमान मेरठ में 21.8 डिग्री सेल्सियस
मौसम विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटे में मेरठ का तापमान 41.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। जबकि न्यूनतम तापमान मेरठ में 21.8 डिग्री सेल्सियस रहा है। मई के महीने में (UP Weather Updates) गर्मी अपना सितम ढा रही है। (UP Meteorological Department) मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ दिनों में यूपी के तापमान में और अधिक बढोतरी देखी जाएगी। मेरठ में चिलचिलाती धूप परेशान कर रही है। मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों में तापमान 41.8 डिग्री सेल्सियस के पार जाने की संभावना जताई है।

मेरठ ही नहीं पूरे यूपी में गर्मी से बुरा हाल
मेरठ ही नहीं पूरे यूपी में गर्मी से बुरा हाल है। मौसम विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटे में उत्तर प्रदेश का अधिकतम तापमान झांसी में 42.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में 24 घंटों में अधिकतम तापमान 38.9 डिग्री और न्यूनतम तापमान 20.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। प्रदेश के अभी किसी भी जनपद में बारिश की कोई संभावना नहीं है। एक पश्चिमी विक्षोभ जो कि तेजी से उत्तर प्रदेश के तराई की ओर बढ़ रहा था वो अब कमजोर पड़ चुका है। 

40 डिग्री का तापमान और झुलसाने वाली गर्मी 
मौसम वैज्ञानिक डॉ. एन सुभाष के अनुसार अगले पांच दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में धीरे-धीरे चार डिग्री सेल्सियस तक की वृद्धि संभव है। जबकि न्यूनतम तापमान में 2-3 डिग्री की बढ़ोतरी होगी। अगले कुछ दिनों में कई शहरों का तापमान 40 डिग्री के पार पहुंचने की संभावना है। उन्होंने बताया कि फिलहाल बारिश की अभी कोई संभावना नहीं है। अगले सप्ताह मौसम शुष्क रहेगा। 15 मई को पछुआ तेज हवाएं चलने का अनुमान जताया जा रहा है।

Also Read