Weather Update : दशहरा के बाद ग्रह नक्षत्रों के परिवर्तन से बदलेगा मौसम, अभी रहेगी उमस और गर्मी

UPT | Weather Update

Oct 10, 2024 07:04

ग्रह-नक्षत्रों की बदलती चाल और स्थिति से अधिक ठंड पड़ने के संकेत हैं। इसका असर दशहरा के बाद देखने को मिलेगा। इससे मौसम में ठंड का अहसास होगा।

Short Highlights
  • अक्टूबर माह में तापमान 35 डिग्री के आसपास
  • ग्रहों की बदली स्थिति से मौसम में आएगा बदलाव
  • अक्टूबर में भी गर्मी कम होने का नहीं ले रही नाम 
Weather : इस बार अक्टूबर महीने में उमस और गर्मी बरकरार है। अक्टूबर का दूसरा सप्ताह बीतने को है और गर्मी जोरों पर है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, इस बार दशहरा के बाद मौसम में बदलाव के संकेत हैं। ग्रह-नक्षत्रों की बदली चाल से इस बार सर्दी के मौसम में सामान्य से अधिक ठंड पड़ने की संभावना है। ग्रहों की बदली स्थिति से मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। 

मौसम की स्थिति के बारे में जानकारी
ज्योतिष शास्त्र की गणना के आधार पर मौसम की स्थिति के बारे में जानकारी देते हुए पंड़ित भारत ज्ञान भूषण ने बताया कि अब पंचांग के माध्यम से मौसम में बदलाव के बारे में जानकारी प्राप्त की जा सकती है। मॉनसून के जाने के बाद मौसम का गर्म रहना सामान्य है। अक्टूबर के तीसरे हफ्ते से मौसम में बदलाव महसूस होगा।

जल तत्व की राशि में आने के बाद मौसम में बदलाव
उन्होंने बताया कि जल तत्व की राशि में आने के बाद मौसम में बदलाव होगा। 17 अक्टूबर को सूर्य वायु तत्व की राशि तुला में प्रवेश करेंगे। वहीं जल तत्व राशि कर्क में मंगल ग्रह 20 अक्टूबर को प्रवेश करेंगे। दोनों ही ग्रह अग्नि तत्व के वायु एवं जल तत्व राशि में आने से देश के कुछ स्थानों पर वर्षा का योग बनेगा। इससे तूफान आने की आंशंका होगी। वहीं सूर्य से आगे शुक्र और बुध के साथ होने से वर्षा और तूफान का योग बन रहा है। जिससे मौसम में बदलाव होगा। इससे लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिलेगी। ग्रह नक्षत्रों में बदलाव की वजह से इस बार सर्दी के मौसम में ठंड सामान्य से अधिक रहने की संभावना है।

ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति में बदलाव
ग्रह-नक्षत्रों की बदलती चाल और स्थिति से अधिक ठंड पड़ने के संकेत हैं। इसका असर दशहरा के बाद देखने को मिलेगा। इससे मौसम में ठंड का अहसास होगा। ज्योतिष शास्त्र में शुक्र, गुरु और बुध ग्रह को जलीय ग्रह माना है। उन्होंने बताया कि इन ग्रहों की  युति और दृष्टि के कारण ठंड में शीतलहर और बर्फबारी होगी। 

शनिदेव ठंड बढ़ाने में अपनी भूमिका निभाएंगे
वहीं शनि ग्रह के प्रभाव से मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। दीपावली के बाद से यानी 15 नवंबर को शनि अपनी मूल त्रिकोण राशि कुंभ में मार्गी करने जा रहे हैं। इससे ठंड का प्रकोप बढ़ेगा और शीत लहर भी चलेगी। 

Also Read