अमरोहा से सनसनीखेज मामला : जंगल में थैला देखकर हैरान लोग, पुलिस ने खोलकर देखा तो उड़े होश...

UPT | symbolic image

Feb 27, 2024 17:08

अमरोहा में तीस वर्षीय महिला की निर्मम हत्या कर शव के टुकड़ों को थैलों में पैक करने बाद जंगल में फेंक दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की...

Amroha News : उत्तर प्रदेश के अमरोहा से सनसनीखेज मामला सामने आया है। यूपी में हत्याओं का मामला बढ़ता जा रहा है। वहीं, अपराधी नए-नए तरीके से घटना को अंजाम दे रहे हैं। अमरोहा से ऐसी खबर सामने आई है, जिसको जानकर आपके होश उड़ जाएंगे। जिले में तीस वर्षीय महिला की निर्मम हत्या कर शव के टुकड़ों को थैलों में पैक करने बाद जंगल में फेंक दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। पुलिस ने टुकड़ों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस पर मोर्चरी में रखवा दिया है।

थैला खोला तो उड़े होश
अमरोहा में नौगांवा सादात थाना इलाके के याहियापुर चौराहे से दो सौ मीटर दूर जंगल में शव पड़ा मिला। मंगलवार की सुबह जब स्थानीय लोग खेतों में निकले तो दिखा कि यूकेलिप्टस के पेड़ों के नीचे कुछ थैलियां पड़ी हुई हैं। आसपास पक्षी मंडरा रहे थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दिखा तो थैले में एक महिला के शव के टुकड़े डाल रखे थे। महिला का सिर, एक हाथ, टांग और गुप्तांगों को शरीर से अलग कर दिया गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। काफी प्रयास के बाद भी शव की पहचान नहीं हो सकी है। फॉरेंसिक टीम ने मौके पर सबूत जुटाए हैं।

शव की पहचान नहीं हो पाई है
थाना अध्यक्ष पंकज तोमर फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। एसपी कुंवर अनुपम सिंह के निर्देश पर फॉरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंच गई। टीम ने घटनास्थल पर जांच पड़ताल की। अनुमान लगाया जा रहा है कि महिला की हत्या कहीं दूसरे स्थान पर करने के बाद यहां जंगल में फेंका गया है। प्रभारी पंकज तोमर ने बताया कि शव की पहचान नहीं हो सकी है। महिला को किसी धारदार हथियार से काटा गया और टुकड़े किए गए हैं।

Also Read