मुरादाबाद में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का विपक्ष पर हमला : भूपेंद्र चौधरी बोले- सपा-कांग्रेस का जनता के बीच कोई आधार नहीं

UPT | भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी

Sep 26, 2024 16:52

मुरादाबाद पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने सपा-कांग्रेस पर जोरदार हमला बोलते हुए कहा कि सपा-कांग्रेस जनता के बीच नहीं हैं, बल्कि वहां मौजूद लोगों को गुमराह करते हैं।

Moradabad News : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उत्तर प्रदेश प्रदेश अध्यक्ष चौधरी भूपेंद्र सिंह ने गुरुवार को मुरादाबाद में एक बयान जारी करते हुए समाजवादी पार्टी (सपा) और कांग्रेस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि ये दोनों पार्टियां चुनाव प्रक्रिया को लेकर देश की संवैधानिक संस्थाओं, विशेष रूप से चुनाव आयोग और सरकारी तंत्र पर अनावश्यक आरोप लगा रही हैं।

विपक्षी दलों की रणनीति पर टिप्पणी
चौधरी भूपेंद्र सिंह ने विपक्षी दलों की इस कार्यशैली को एक सुनियोजित रणनीति बताया। उन्होंने कहा, "यह स्पष्ट है कि इन पार्टियों का जनता के बीच कोई आधार नहीं है। इसलिए ये नकारात्मक प्रचार और भ्रामक एजेंडे के माध्यम से लोगों को गुमराह करने का प्रयास कर रही हैं।" 


चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर जोर
भाजपा नेता ने चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली की प्रशंसा करते हुए कहा, "हमारी सरकार पूरी पारदर्शिता के साथ काम कर रही है। चुनाव आयोग निष्पक्ष और स्वतंत्र रूप से चुनाव कराता है और इस व्यवस्था पर हम सभी को पूरा विश्वास है।"

सपा के पूर्व विधायक के प्रदर्शन पर प्रतिक्रिया
दरअसल, चौधरी भूपेंद्र सिंह का यह बयान सपा के पूर्व विधायक हाजी रिजवान द्वारा दो दिन पहले किए गए प्रदर्शन के संदर्भ में आया है। इस प्रदर्शन में सपा कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर "मैं जिंदा हूं" की तख्तियां लेकर भाजपा पर वोट काटने का आरोप लगाया था।

Also Read