Moradabad News : करवा चौथ से पहले पति पर कातिलाना हमला, पत्नी ने क्यों उठाया ये खौफनाक कदम

UPT | अस्पताल में भर्ती सागर कुमार।

Oct 19, 2024 11:04

मुरादाबाद में करवा चौथ के त्यौहार की बाजारों से लेकर परिवारों में जबरदस्त धूम मची हुई है। इस दिन पति की लंबी उम्र के लिए महिलाएं व्रत रखती हैं। मझोला थाना क्षेत्र के नया गांव दुर्गानगर में एक कलियुगी महिला ने करवा...

Moradabad News : मुरादाबाद में करवा चौथ के त्यौहार की बाजारों से लेकर परिवारों में जबरदस्त धूम मची हुई है। इस दिन पति की लंबी उम्र के लिए महिलाएं व्रत रखती हैं। मझोला थाना क्षेत्र के नया गांव दुर्गानगर में एक कलियुगी महिला ने करवा चौथ से दो दिन पहले पति के ऊपर धारदार हथियार से हमला बोल दिया। पति को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। मामला इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है। पुलिस मामले की जांच में जुटी।

क्या है पूरा मामला
मझोला थाना क्षेत्र के निवासी सागर कुमार शुक्रवार को करवा चौथ के लिए अपने घर लौटा था। जहां उसका पैसे और मकान लेकर अपनी कलियुगी पत्नी हिमा वर्मा के साथ विवाद हो गया। पत्नी ने गुस्से में आकर घर में रखे धारदार हथियार से उसकी गर्दन पर हमला कर दिया। जिससे वह लहुलुहान हो गया। आनन फानन में परिजन इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। डॉक्टरों का कहना है रक्त काफी निकल चुका है, हालत अभी गंभीर बनी हुई है। कुछ कहा नहीं जा सकता है। 

दिल्ली में काम करता है सागर
घायल सागर कुमार ने बताया कि वह दिल्ली के शाहदरा में निजी कंपनी में पेंट करने का कार्य करता है। वह महीनेभर बाद शुक्रवार रात को करवा चौथ के लिए अपने घर लौटा था। उसकी पत्नी हिमा वर्मा ने मकान और पैसे अपने नाम करवाने के लिए विवाद शुरू कर दिया। इसी बीच हिमा ने धारदार हथियार से मेरे गर्दन पर हमला कर मुझे घायल कर दिया और मेरी तीनों बेटियों को लेकर मौके से फरार हो गई। सागर कुमार ने अपनी सास ससुर और पत्नी पर आरोप कि काफी महीने से वे लोग फोन पर कर उसका मानसिक उत्पीड़न कर रहे थे। जबरन मुझसे मेरी मां का मकान अपनी बेटी के नाम करवाने का दबाओ बना रहे थे। 

पुलिस कर रही जांच
सागर कुमार ने बताया कि शुक्रवार को घर लौटने पर मेरे ऊपर मकान और पैसे ट्रांसफर करने का दबाव बनाया जा रहा था, जिसको लेकर विवाद शुरू हो गया। पत्नी और सास ससुर के खिलाफ पुलिस को तहरीर दे दी गई है। थाना प्रभारी मोहित चौधरी का कहना है तहरीर के आधार पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

Also Read