Rampur News : स्कूटी सवार बच्चों को बचाने के प्रयास में टेम्पो खाई में पलटा, 7 लोग घायल 

UPT | अस्पताल में दाखिल हादसे में घायल व्यक्ति।

Sep 07, 2024 01:51

मिलक क्षेत्र के पतिया गांव के पास शुक्रवार को एक बड़ा हादसा हो गया। स्कूटी सवार स्कूली बच्चों को बचाने के चक्कर में एक थ्री व्हीलर लोडिंग टेम्पो अनियंत्रित होकर खाई में पलट गया। इस हादसे में 7 लोग गंभीर रूप से...

Rampur News : मिलक क्षेत्र के पतिया गांव के पास शुक्रवार को एक बड़ा हादसा हो गया। स्कूटी सवार स्कूली बच्चों को बचाने के चक्कर में एक थ्री व्हीलर लोडिंग टेम्पो अनियंत्रित होकर खाई में पलट गया। इस हादसे में 7 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को नगर के सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां सभी का इलाज जारी है। गंभीर रूप से घायल दो लोगों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। 

घायलों में ये हैं शामिल
हादसे के शिकार सभी लोग उज्जैन महाकाल की यात्रा से लौट रहे थे। शाहबाद से टेम्पो में आ रहे थे। घायलों की पहचान धर्मेन्द्र (नवदिया), वीर सिंह (धनेली पूर्वी), पंकज चौधरी (धनेली पूर्वी), चेतन स्वरूप (नवदिया), जमुना प्रसाद (नवदिया), सावित्री (धनेली पूर्वी) और हेमन्त (धनेली पूर्वी) के रूप में हुई है। 

Also Read