वृद्धाश्रम में हुआ रामलीला का मंचन : प्रभु के दर्शन कर बुजुर्ग हुए भाव विभोर, विधायक बोले- 'इससे श्रेष्ठ कुछ नहीं'

UPT | वृद्धाश्रम में हुआ रामलीला का मंचन

Oct 05, 2024 19:01

शहर विधायक आकाश सक्सेना ने वृद्धाश्रम के बुजुर्गों को रामलीला मंचन दिखाया। इस दौरान बुजुर्ग रामलीला देखकर भाव विभोर हो गए।

Short Highlights
  • वृद्धाश्रम में हुआ रामलीला का मंचन
  • प्रभु के दर्शन कर बुजुर्ग हुए भाव विभोर
  • विधायक बोले- 'इससे श्रेष्ठ कुछ नहीं'
Rampur News : शहर विधायक आकाश सक्सेना ने वृद्धाश्रम के बुजुर्गों को रामलीला मंचन दिखाया। इस दौरान बुजुर्ग रामलीला देखकर भाव विभोर हो गए। विधायक ने कहा कि बुजुर्गों को भगवान श्री राम की लीला दिखाकर उन्हें अत्यंत खुशी का अनुभव हो रहा है।

शहर में कई जगह हो रही रामलीला
इस समय शहर में कोसी मंदिर स्थित उत्सव पैलेस, सिविल लाइंस में आदर्श कॉलोनी, और ज्वालानगर स्थित रजा टैक्सटाइल में रामलीला का भव्य मंचन चल रहा है। इसी क्रम में विधायक आकाश सक्सेना ने नई पहल करते हुए वृद्धाश्रम के बुजुर्गों को रामलीला दिखाने का संकल्प लिया। जिसके तहत शुक्रवार रात वृद्धाश्रम के सभी बुजुर्गों को स्टाफ की देखरेख में बस से ज्वालानगर स्थित रामलीला मैदान लाया गया। यहां बुजुर्गों ने जय श्री राम के उद्घोष के साथ रामलीला का भव्य मंचन देखा। रामलीला देखकर बुजुर्ग भाव विभोर हो गए।

अपनेपन का अहसास दिलाने की कोशिश
इस मौके पर विधायक आकाश सक्सेना ने कहा कि वृद्धाश्रम में रहने वाले बुजुर्गों को अपनेपन का एहसास दिलाने के लिए वह समय-समय पर वहां आते-जाते रहते हैं। पहले उन्हें कस्तूरबा गांधी पक्षी विहार में घुमाया गया और अब उन्हें रामलीला दिखाने लाया गया है। उनके लिए इससे श्रेष्ठ कार्य कोई नहीं हो सकता। उन्होंने आगे भी बुजुर्गों के साथ रहने और उनके हर सुख-दुख में भागीदार बनने का भरोसा दिलाया।

Also Read