Rampur News : ग्राम समाज की भूमि पर कब्जे के विवाद में दो पक्ष भिड़े, गांव में तनावपूर्ण शांति...

UPT | ग्राम समाज की भूमि पर कब्जे के विवाद में दो पक्ष भिड़े।

Oct 12, 2024 15:10

थाना क्षेत्र के धनुपुरा गांव में ग्राम समाज की भूमि पर अवैध निर्माण के विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच संघर्ष हुआ। इस घटना में दोनों पक्षों के सात लोग घायल हो गए हैं। घटना के बाद से गांव में तनाव व्याप्त है। ​पुलिस इस मामले में...

Rampur News : थाना क्षेत्र के धनुपुरा गांव में ग्राम समाज की भूमि पर अवैध निर्माण के विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच संघर्ष हुआ। इस घटना में दोनों पक्षों के सात लोग घायल हो गए हैं। घटना के बाद से गांव में तनाव व्याप्त है। ​पुलिस इस मामले में नजर बनाए हुए है।

ये है पूरा मामला
जानकारी के अनुसार, प्रधान पक्ष ने आरोप लगाया कि पूर्व प्रधान पक्ष के लोग तालाब की जमीन को पाटकर अवैध निर्माण करा रहे हैं। जब प्रधान पक्ष के लोग मौके पर पहुंचे और निर्माण कार्य बंद करने को कहा, तो दोनों पक्षों के बीच गाली-गलौंज शुरू हो गई। कुछ ही देर में विवाद ने गंभीर रूप ले लिया और मारपीट शुरू हो गई। चीख-पुकार सुनकर दोनों पक्ष लाठी-डंडों और पत्थरों के साथ एक-दूसरे पर हमला करने पहुंचे। इस झगड़े में प्रधान पक्ष के इंतजार, फकीरा, फरजंद अली और आशक अली और पूर्व प्रधान पक्ष के तीन लोग घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

क्या कहती है पुलिस
प्रभारी निरीक्षक ज्योति सिंह ने बताया कि घटना उनके संज्ञान में है। पुलिस दोनों पक्षों के बीच शांति स्थापित करने की कोशिश में है। उन्होंने यह भी बताया कि अभी तक किसी भी पक्ष की तरफ से तहरीर नहीं मिली है। अपर पुलिस अधीक्षक अतुल कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। गांव में फिलहाल शांति कायम है। 

Also Read