Moradabad News : खेत पर काम कर रहे किसान को सांप ने काटा, हालत नाजुक

UPT | जिला अस्पताल में भर्ती संजय

Sep 14, 2024 16:51

मुरादाबाद में शनिवार को छज्जलैट थाना क्षेत्र में खेत पर काम कर रहे किसान को सांप ने काटा इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती...

Moradabad News : मुरादाबाद के छज्जलैट थाना क्षेत्र के ढोलपूरी गांव में एक किसान को सांप काटने की घटना सामने आई है। मंगलवार सुबह किसान अपने खेत पर काम कर रहा था, तभी उसे सांप ने काट लिया। घायल किसान की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिसे आनन-फानन में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

खेत में भरा था पानी
घटना की जानकारी के अनुसार, ढोलपूरी गांव के निवासी संजय पुत्र चंद्रपाल सिंह अपने खेत में मैढ़ (खेतों के बीच बनी ऊंची मेड़) काटने के लिए गया था। पिछले तीन दिनों से हो रही लगातार बारिश के कारण खेत में काफी पानी भर गया था। संजय ने पानी निकासी के लिए अपनी पत्नी सोनिया के साथ खेत की मेड़ काटने का काम शुरू किया। 

किसान को सांप ने काटा
काम के दौरान अचानक कहीं से एक जहरीला सांप निकला और संजय को काट लिया। सांप के डसते ही संजय बेहोश होकर वहीं गिर पड़ा। संजय की पत्नी सोनिया ने तुरंत परिजनों को इस घटना की जानकारी दी। परिजनों ने बिना देर किए संजय को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे प्राथमिक उपचार दिया। 



संजय की हालत अभी नाजुक
डॉक्टरों के मुताबिक, संजय की हालत अभी नाजुक बनी हुई है और वह खतरे से बाहर नहीं है। डॉक्टरों का कहना है कि फिलहाल यह कहना मुश्किल है कि वह कब तक पूरी तरह ठीक हो पाएगा। अस्पताल प्रशासन उसकी हालत पर लगातार नजर बनाए हुए है और हर संभव इलाज किया जा रहा है। गांव वालों के अनुसार, बारिश के कारण खेतों में पानी जमा होने से इस तरह की घटनाओं की संभावना बढ़ जाती है। 

Also Read