New Delhi : गैस सिलेंडर, आटा, चीनी सब महंगे...बोलते-बोलते रोने लगीं महिलाएं, राहुल बोले- आप मेरी जिम्मेदारी

UPT | मंगोलपुरी में महिला वोटरों के दुख दर्द सुनते कांग्रेस नेता राहुल गांधी

May 23, 2024 17:23

गुरुवार को मंगोलपुरी पहुंचे कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने महिलाओं के दुख दर्द को सुना। राहुल गांधी ने इन महिलाओं से बात करते हुए कहा कि INDIA की सरकार गरीब महिलाओं के खाते में हर साल 1 लाख रुपये डालेगी। ये योजना गरीब महिलाओं का जीवन बदल देगी।

New Delhi : दिल्ली में चुनाव प्रचार के आखिरी दिन राहुल गांधी ने महालक्ष्मी न्याय योजना को लेकर महिलाओं के साथ विचार विमर्श किया। गुरुवार को मंगोलपुरी में वे INDIA गठबंधन के प्रत्याशी डॉ. उदित राज के समर्थन में पहुंचे थे। इस दौरान महिला वोटरों को साधने के मकसद से उन्होंने महिलाओं से महालक्ष्मी न्याय योजना पर चर्चा की। साथ ही मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधा। 

गुरुवार को मंगोलपुरी पहुंचे कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने महिलाओं के दुख दर्द को सुना। महंगाई से परेशान महिलाओं ने कहा कि गैस सिलेंडर भी बहुत महंगा कर रखा है, आटा और चीनी-तेल सब महंगा कर रखा है...बहुत परेशानी है। एक के बाद एक महिलाएं महंगाई को लेकर तकलीफ बयां करते-करते अपने आंसू नहीं रोक सकीं। ऐसे में उन्हें राहुल गांधी ने आश्वासन दिया और कहा 'आप मेरी जिम्मेदारी।'

गरीब महिलाओं के खाते में हर साल 1 लाख रुपये  
राहुल गांधी ने इन महिलाओं से बात करते हुए कहा कि INDIA की सरकार गरीब महिलाओं के खाते में हर साल 1 लाख रुपये डालेगी। ये योजना गरीब महिलाओं का जीवन बदल देगी। राहुल गांधी ने कहा कि रेहड़ी पटरी वालों के लिए हम एक कानून लाये थे 2013 में जिसे इस सरकार ने खत्म कर दिया। हमारी सरकार आएगी तो फिर आपकी बेहतरी के लिए काम होगा।

 


महिलाएं 16 घंटे काम करती हैं लेकिन कुछ नहीं मिलता
आज कल खेती-किसानी से लेकर कॉर्पोरेट तक महिला और पुरुष हर क्षेत्र में काम करते हैं। लेकिन जब शाम को दोनों वापस आते हैं तो महिलाओं की घर संभालने वाली दूसरी शिफ्ट शुरू हो जाती है। यानी महिलाएं 16 घंटे काम करती हैं, लेकिन उस एक्सट्रा 8 घंटे काम करने के लिए आपको कुछ नहीं मिलता।  
 
हम महिलाओं को तुरंत आरक्षण देंगे
प्रधानमंत्री मोदी ने धूम-धाम से महिला आरक्षण बिल पास किया और फिर कहा कि इसे 10 साल बाद लागू करेंगे। लेकिन कांग्रेस की गारंटी है- हम महिलाओं को लोकसभा, राज्यसभा और विधानसभा में तुरंत आरक्षण देंगे। इसके साथ ही केंद्र की सरकारी नौकरियों में महिलाओं को 50% आरक्षण दिया जाएगा। जब तक महिलाओं को भागीदारी नहीं मिलेगी, ये देश प्रगति नहीं कर सकता है। 
 
बापू के दिखाए रास्ते पर चलकर अन्याय को हराएंगे
राहुल गांधी ने कहा कि आज गरीब परिवार के लोगों को ठेकेदारी प्रथा पर लगाया जा रहा है। जिनमें अधिकतर लोग दलित, पिछड़े और आदिवासी वर्ग से आते हैं। इसलिए कांग्रेस ने गारंटी दी है- हम सरकारी नौकरी और PSUs में ठेकेदारी प्रथा बंद कर देंगे। हम बापू के दिखाए रास्ते पर चलकर अन्याय को हराएंगे। संविधान की रक्षा करेंगे, लोकतंत्र को बचाएंगे। संविधान में हमारे देश की हजारों साल पुरानी विचारधारा है, सोच है। लेकिन BJP कहती है कि वो संविधान को खत्म कर देगी।
मैं उनसे कहना चाहता हूं- सपने मत देखिए! आप ये कभी नहीं कर पाएंगे। आपके सामने करोड़ों देशवासियों के साथ कांग्रेस पार्टी खड़ी है। देश के संविधान को कोई खत्म नहीं कर सकता। 

प्रधानमंत्री पर भी साधा निशाना
इसके साथ ही कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने दिल्ली के दिलशाद गार्डन में एक जनसभा में कहाकि जैसी बातें प्रधानमंत्री आजकल कर रहे हैं, वैसी बातें कोई आम व्यक्ति करे तो आप उसे सीधा मनोचिकित्सक के पास लेकर जाएंगे।

यह संविधान गरीबों की मेहनत से बना है
राहुल गांधी ने आगे कहा कि जो भी आपको मिला है संविधान ने दिया है। यह संविधान गरीबों की मेहनत से बना है इसलिए हम इसे नहीं मिटने देंगे। मोहन भागवत एक वीडियो में कहते हैं आरक्षण से देश को नुकसान होता है। हमने अपने मेनिफेस्टो में कह दिया है रिजर्वेशन को हम 50 फीसदी से आगे बढ़ाने जा रहे हैं।

Also Read