नेपाल में बड़ा हादसा : यूपी नंबर की बस नदी में गिरी, अब तक 27 लोगों के मरने की हुई पुष्टि

UPT | यूपी नंबर की बस नेपाल में नदी में गिरी

Aug 23, 2024 21:36

नेपाल के तनहुन जिले में आज शुक्रवार को एक सड़क हादसा हुआ है। इस दुर्घटना में एक भारतीय बस जिसमें 40 भारतीय यात्री सवार थे वह मार्सयांगडी नदी में गिर गई। दुर्घटना की जानकारी के अनुसार...

New Delhi News : नेपाल के तनहुन जिले में आज शुक्रवार को एक सड़क हादसा हुआ है। इस दुर्घटना में एक भारतीय बस जिसमें 40 भारतीय यात्री सवार थे। वह मार्सयांगडी नदी में गिर गई। हादसे में अब तक 27 लोगों की मरने की पुष्टि हुई है। जानकारी के अनुसार बस पोखरा से काठमांडू की ओर जा रही थी। नेपाली अधिकारियों के मुताबिक हादसे के समय बस में कुल 40 यात्री थे। जिनमें सभी भारतीय नागरिक थे। हादसे के बाद से राहत और बचाव कार्य जारी है।

नेपाल पुलिस ने बताया...
नेपाल पुलिस ने हादसे के बारे में पुष्टि करते हुए बताया कि 40 लोगों को लेकर जा रही एक भारतीय यात्री बस तनहुन जिले में मर्सियांगडी नदी में गिर गई है। जिला पुलिस ऑफिस तनहुन के डीएसपी दीपकुमार राया ने कहा, “UP FT 7623 नंबर प्लेट वाली बस नदी में गिर गई और नदी के किनारे पर पड़ी है।”
 
रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
अधिकारी के अनुसार यह बस पोखरा से काठमांडू की ओर जा रही थी। ऐसा बताया जा रहा है कि यह हादसा आज शुक्रवार को सुबह करीब 11.30 बजे हुआ। इस हादसे के बाद रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया गया है। हादसे के शिकार लोगों को नदी से निकालने की कोशिश की जा रही है। प्रारंभिक रिपोर्टों के अनुसार, लगभग 27 शव बरामद किए गए हैं।

गोरखपुर से गई थी बस
जानकारी के अनुसार, गोरखपुर से यात्रियों को लेकर नेपाल गई बस शुक्रवार को हादसे का शिकार हो गई। बस पोखरा से काठमांडू जा रही थी। तनहुन के एसपी बीरेंद्र शाही ने इस हादसे की जानकारी दी है। स्थानीय पुलिस कार्यालय के निरीक्षक अबू खैरेनी मौके पर मौजूद हैं।

यूपी राहत आयुक्त ने का बयान
उत्तर प्रदेश राहत आयुक्त ने कहा कि नेपाल की घटना के संबंध में हम यह पता लगाने के लिए संपर्क स्थापित कर रहे हैं कि क्या बस में उत्तर प्रदेश का कोई व्यक्ति था। घटना के बारे में विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा है। 

Also Read