New Delhi News : भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी की बिगड़ी तबीयत, दिल्ली एम्स में भर्ती

UPT | लालकृष्ण आडवाणी।

Jun 27, 2024 01:07

देश के पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी को बुधवार को दिल्ली के एम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बुधवार देर रात उन्हें उम्र संबंधी तकलीफ होने के बाद अस्पताल ले जाया गया।

New Delhi News : देश के पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी को बुधवार को दिल्ली के एम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बुधवार देर रात उन्हें उम्र संबंधी तकलीफ होने के बाद अस्पताल ले जाया गया। एम्स के यूरोलॉजी विभाग के प्रोफेसर डॉ. अमलेश सेठ उनका इलाज कर रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक उनकी नियमित जांच हो रही हैं। वह स्थिर हैं। बता दें कि आडवाणी के स्वास्थ्य पर करीब से निगरानी रखने के लिए एहतियातन उन्हें एम्स में भर्ती कराया गया है।

31 मार्च को मिला था भारत रत्न
31 मार्च को लालकृष्ण आडवाणी को देश का सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न दिया गया था। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उनके घर जाकर भारत रत्न से सम्मानित किया था। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, गृह मंत्री अमित शाह और पूर्व उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू भी मौजूद थे। प्रधानमंत्री मोदी ने 3 फरवरी को उन्हें भारत रत्न देने की घोषणा की थी। इससे पहले 2015 में आडवाणी को देश के दूसरे सबसे नागरिक सम्मान पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया था।

एनडीए की जीत के बाद आडवाणी से मिलने पहुंचे थे पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 7 जून को लोकसभा चुनाव में एनडीए की जीत के बाद लाल कृष्ण आडवाणी से आशीर्वाद लेने पहुंचे थे। इस दौरान उन्‍होंने आडवाणी को गुलदस्‍ता भेंट किया।

7वें उपप्रधानमंत्री रहे
आडवाणी का जन्म 8 नवंबर 1927 को कराची में हुआ था। 2002 से 2004 के बीच अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार में 7वें उपप्रधानमंत्री रहे। इससे पहले 1998 से 2004 के बीच NDA सरकार में गृहमंत्री रहे। वे भाजपा के फाउंडर मेंबर्स में शामिल हैं। 

Also Read