Rajya Sabha Election : पहली बार राज्यसभा सांसद बनीं सोनिया गांधी, यूपी छोड़कर अब राजस्थान का प्रतिनिधित्व करेंगी

UPT | सोनिया गांधी

Feb 20, 2024 18:09

सोनिया गांधी की जीत के बाद उनके तरफ से कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने जीत का सर्टिफिकेट लिया। इस सीट से पहले पूर्व पीएम मनमोहन सिंह राज्यसभा पहुंचे थे।

Short Highlights
  • सोनिया गांधी ने राजस्थान से राज्यसभा के लिए 14 फरवरी को नामांकन किया था।
  • सोनिया गांधी को राज्यसभा चुनाव 2024 के लिए निर्वाचित घोषित कर दिया गया है।
National News : लोकसभा चुनाव 2024 से पहले देशभर में राज्यसभा चुनावों को लेकर सरगर्मी तेज है। देश के अलग-अलग राज्यों में राज्यसभा सीटों के लिए चुनाव की प्रक्रिया चल रही है। पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष और रायबरेली से कांग्रेस सांसद सोनिया गांधी राजस्थान से राजयसभा पहुंचेगी। सोनिया गांधी को राज्यसभा चुनाव 2024 के लिए निर्वाचित घोषित कर दिया गया है।

राजस्थान से निर्विरोध चुनी गई सोनिया गांधी
सोनिया गांधी ने राजस्थान से राज्यसभा के लिए 14 फरवरी को नामांकन किया था। जिसके बाद 20 जनवरी को नाम वापसी का समय पूरा होने पर सोनिया गांधी को विजयी घोषित कर दिया गया। बहुमत की बात करें तो बहुमत के हिसाब से सोनिया गांधी का निर्विरोध चुना जाना लगभग तय था। सोनिया गांधी पहली बार राज्यसभा सांसद बनेंगी। इससे पहले वो लगातार लोकसभा में रायबरेली का प्रतिनिधित्व करती आ रही थीं।

राज्यसभा में मजबूती के साथ उठेंगे राजस्थान के मुद्दे : डोटासरा
सोनिया गांधी की जीत के बाद उनके तरफ से कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने जीत का सेर्टिफिकेट लिया। इस सीट से पहले पूर्व पीएम मनमोहन सिंह राज्यसभा पहुंचे थे। गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा कि यह खुशी की बात है कि सोनिया गांधी राजस्थान से राज्यसभा पहुंची हैं। हम राजस्थान के मुद्दों से सोनिया गांधी को अवगत कराएंगे। जिसे वे सदन में मजबूती के साथ उठाएंगी।

राजस्थान से चुनाव लड़ना सबसे ज़्यादा सुरक्षित
सोनिया गांधी के नामांकन से पहले कांग्रेस शासित कई प्रदेशों से उन्हें राज्यसभा भेजने की तयारी की जा रही थी। लेकिन राजस्थान से चुनाव लड़ना सबसे ज़्यादा सुरक्षित पाया गया। क्योंकि यहां विधायकों की संख्या जरूरत से ज़्यादा थी। मीडिया रिपोट् र्स के अनुसार राजस्थान से पहले सोनिया गांधी को हिमाचल प्रदेश से राज्यसभा भेजने की तैयारी थी। लेकिन वहां विधायकों की संख्या जरूरत से थोड़ी ही ज्यादा होने के कारण हिमाचल का प्रस्ताव कैंसिल कर दिया गया। कांग्रेस पार्टी का यह भी मानना था कि हिंदी पट्टी के किसी राज्य से ही सोनिया गांधी को राजयसभा जाना चाहिए। 

2 बीजेपी नेता भी हुए निर्वाचित 
सोनिया गांधी के साथ भारतीय जनता पार्टी के दो नेता भी राजस्थान से निर्वाचित हुए हैं। बीजेपी के चुन्नी लाल गरासिया और मदन राठौड़ भी निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुने गए हैं।

Also Read