Bullet Train : भारत की पहली बुलेट ट्रेन के लिए बना ट्रैक, रेलमंत्री ने शेयर किया वीडियो

UPT | बुलेट ट्रेन

Mar 28, 2024 17:06

रेल मंत्री ने भारत की पहली बुलेट ट्रेन के लिए बन रहे ट्रैक की पहली झलक दिखाई है। जिसमें उन्होंने देश के पहले बैलेस्टलेस ट्रैक की खूबियां बताईं...

New Delhi News : भारतीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक वीडियो शेयर किया है। जो देशवासियों के लिए खुशखबरी है। दरअसल रेल मंत्री ने भारत की पहली बुलेट ट्रेन के लिए बन रहे ट्रैक की पहली झलक दिखाई है। जिसमें उन्होंने देश के पहले बैलेस्टलेस ट्रैक की खूबियां बताईं।


आपको बता दें कि यह ट्रैक गुजरात-मुंबई के बीच बन रहा है। जिसके बारे में वीडियो में विस्तार से जानकारी दी गई है। इसके साथ ही एनिमेटेड तरीके से इसमें बुलेट ट्रेन के दौड़ने के दृश्य भी शामिल किए गए हैं। 
 
रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव X पर पोस्ट करते हुए लिखा कि बुलेट ट्रेन के लिए भारत का पहला बैलास्टलेस ट्रैक। 320 किमी प्रति घंटे की गति सीमा, 153 किमी का वायाडक्ट पूरा, 295.5 किमी के पियर वर्क का काम पूरा। मोदी 3.0 में और भी बहुत कुछ आने वाला है।

Also Read