सीएम योगी ने कांग्रेस पर साधा निशाना : खटाखट-खटाखट वाले मैदान से हुए सफाचट

UPT | सीएम योगी ने कांग्रेस पर साधा निशाना।

Oct 03, 2024 16:54

प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि लोकसभा चुनाव में कांग्रेस ने झूठ फैलाया था कि फिर से भाजपा सरकार बनी तो संविधान व आरक्षण समाप्त कर देगी...

New Delhi News  :  प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि लोकसभा चुनाव में कांग्रेस ने झूठ फैलाया था कि फिर से भाजपा सरकार बनी तो संविधान व आरक्षण समाप्त कर देगी। उन्होंने यह भी कहा था कि हर गरीब को एक लाख रुपये देंगे। उन्होंने सवाल उठाया कि कांग्रेस का 'खटाखट-खटाखट' कहां गया है, यह पूछने का समय आ गया है। राहुल गांधी जो पहले इस नारे का प्रचार कर रहे थे। अब मैदान छोड़कर चले गए हैं। सीएम योगी ने कहा कि कांग्रेस ने अपने झूठे वायदों के माध्यम से देश को कमजोर किया है। उनका समाज को जाति, क्षेत्र, भाषा और धर्म के नाम पर बांटने का प्रयास भारतीय संस्कृति के खिलाफ है। उन्होंने कहा कि जब देश कमजोर होगा, तब सनातन संस्कृति भी कमजोर होगी, जिससे वर्तमान और भावी पीढ़ियों का भविष्य भी प्रभावित होगा।

कुरुक्षेत्र की धरती का बताया महत्व
हरियाणा के चुनावी अभियान में शामिल हुए सीएम योगी ने कुरुक्षेत्र की धरती की महत्ता को बताया। उन्होंने कहा कि यह भूमि न केवल युद्ध का क्षेत्र है, बल्कि धार्मिक महत्व भी रखती है। उन्होंने 14 वर्ष पहले मिर्चपुर में हुई दलित पिता और बेटी की हत्या का भी जिक्र किया और कहा कि लोगों को बहन-बेटियों का सम्मान करना चाहिए। इस दौरान उन्होंने कांवड़ यात्रा का समर्थन करते हुए कहा कि कांवड़ियों के मार्ग में कोई बाधा नहीं आने दी जाएगी। उन्होंने कहा कि कांवड़ यात्रा में लाखों श्रद्धालु शामिल होते हैं, और उनकी यात्रा को बाधित करने की कोई कोशिश नहीं सहेंगे।

जम्मू कश्मीर में भी बनेगी भाजपा सरकार
सीएम योगी ने विश्वास जताया कि हरियाणा की डबल इंजन सरकार विकास को और गति देगी। योगी ने विश्वास जताया कि जम्मू-कश्मीर में भी भाजपा सरकार बनेगी। कांग्रेस झूठे वादे करती है तो भाजपा सुशासन, विकास, विरासत का सम्मान, गरीब कल्याण योजना चलाती है। योगी ने कहा कि अयोध्या में प्रभु श्रीरामलला के विराजमान होने से हर भारतीय के दिल में खुशी के आंसू थे, लेकिन रोम की संस्कृति मानने वाले इसे खुश नहीं थे। सभा में नवीन जिंदल कुरुक्षेत्र के सांसद ने कहा कि हरियाणा की जनता योगी को उत्तर प्रदेश की जनता से भी अधिक प्यार करती है। 

Also Read