उत्तर प्रदेश पुलिस सिपाही भर्ती : सोशल मीडिया पर पेपर लीक का दावा, अभ्यर्थियों ने UPPRPB को दिखाए 'सबूत'

UPT | सोशल मीडिया पर पेपर लीक का दावा

Feb 18, 2024 16:49

उत्तर प्रदेश में 17 और 18 फरवरी को आयोजित हुई आरक्षी भर्ती की परीक्षा में पेपर लीक होने का दावा किया जा रहा है। हालांकि बोर्ड ने इसे अफवाह बताते हुए जांच की बात कही है।

Short Highlights
  • प्रदेश में आरक्षी भर्ती की हो रही परीक्षा
  • अभ्यर्थियों ने किया पेपर लीक का दावा
  • भर्ती बोर्ड ने आरोपों को किया खारिज
New Delhi : उत्तर प्रदेश में सिपाही भर्ती के लिए 17 और 18 फरवरी को पूरे राज्य में परीक्षा आयोजित की गई। कड़ी सुरक्षा और पुलिस का सख्त पहरा। इतना ही नहीं, लगातार छापेमारी और धरपकड़ की कार्रवाई से पुलिस ने कई जालसाजों को गिरफ्तार भी किया। लेकिन शुचितापूर्ण और पारदर्शी परीक्षा कराए जाने के तमाम दावों के बीच सोशल मीडिया पर पेपर लीक की बात फैल गई। अभ्यर्थियों ने एक के बाद एक कई सबूत सोशल मीडिया पर पोस्ट कर भर्ती परीक्षा के लीकप्रूफ होने के दावे पर सवाल खड़े किए।

सोशल मीडिया पर क्या बोले अभ्यर्थी?
सोशल मीडिया पर कुछ अभ्यर्थियों ने एक के बाद एक कई पोस्ट कर पेपर लीक की जानकारी दी। एक यूजर ने व्हाट्सएप का स्क्रीनशॉट लगाकर कहा- 'मुझे भी पेपर मिला है।'वहीं दूसरे यूजर ने लिखा- 'मेरा यह अंतिम अटेम्प्ट था। लीक के कारण मैं सेलेक्शन से काफी दूर हो गया हूं। अब बताइए मैं क्या करूं।'
 
पेपर लीक को लेकर क्या बोला भर्ती बोर्ड
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने पेपर लीक की बातों को अफवाह बताकर खारिज कर दिया। UPPRPB ने दावा किया कि इमेज को एडिट कर अफवाह फैलाईी जा रही है। बोर्ड ने सोशल मीडिया पर लिखा- 'प्रारंभिक जांच में पाया गया कि अराजक तत्वों द्वारा ठगी के लिए Telegram की Edit सुविधा का प्रयोग कर सोशल मीडिया पर पेपर लीक संबंधी भ्रम फैलाया जा रहा है। बोर्ड एवं यूपी पुलिस इन प्रकरणों की निगरानी के साथ इनके सोर्स की गहन जांच कर रहा है। परीक्षा सुरक्षित एवं सुचारू रूप से जारी है।'
 

प्रारंभिक जांच में पाया गया कि अराजक तत्वों द्वारा ठगी के लिए Telegram की Edit सुविधा का प्रयोग कर सोशल मीडिया पर पेपर लीक संबंधी भ्रम फैलाया जा रहा है।बोर्ड एवं @Uppolice इन प्रकरणों की निगरानी के साथ इनके सोर्स की गहन जांच कर रहा है।
परीक्षा सुरक्षित एवं सुचारू रूप से जारी है।

— Uttar Pradesh Police Recruitment & Promotion Board (@upprpb) February 18, 2024
बोर्ड के रवैये पर भड़के अभ्यर्थी
पेपर लीक के दावे के बीच भर्ती बोर्ड द्वारा दिए गए जवाब से अभ्यर्थी संतुष्ट नहीं नजर आए। उन्होंने अपनी तरफ से कुछ और जानकारी देकर पेपर लीक के दावे की पुष्टि करने की कोशिश की। एक यूजर ने लिखा- 'लेकिन आप देखें तो ये दूसरी शिफ्ट का पेपर है, जो 5 बजे के बाद छूटा है। सेंटर से निकलने में 15 से 20 मिनट लगते हैं और बाहर आकर आंसर लिखने में भी 10 मिनट। साफ-साफ दिखाई दे रहा है कि पेपर की फोटो दिन में कड़ी धूप में खींची गई हैं। धूप तो एडिट नही की जा सकती है।' एक अन्य यूजर ने लिखा- 'पेपर लीक कोई भ्रम नहीं है महोदय। यह सच है।' यूजर ने अपने पोस्ट में प्रश्न पत्रों की कुछ फोटो कॉपी भी साझा की।
 

लेकिन आप देखे तो ये second shift का पेपर है जो 5 बजे के बाद छूटा है जिसमे निकलने में 15 से 20 मिनट लगता है और बाहर आकर आंसर लिखने में भी 10 मइंट और पेपर साफ साफ दिखाई दे रहा है की पेपर की फोटो दिन में कड़ी धूप में खींची गई हैं धूप तो एडिट नही की जा सकती है कुछ तो गड़बड़ हुई pic.twitter.com/yjHfcmQr9l

— Neeraj Rawat (@Neeraj_Rawat_) February 18, 2024

पेपर लिक भ्रम कोई नही है महोदय यह सच है पेपर लिक है। 17/02/24 2nd शिफ्ट pic.twitter.com/EEmx1t1jzk

— Farhan Siddiqui (@farhansiddiqi_) February 18, 2024
अभ्यर्थियों की नहीं कोई सुनवाई
सोशल मीडिया पर अभ्यर्थी पेपर लीक के चाहें लाख दावे कर लें, लेकिन बोर्ड और सरकार का रुख बदला नहीं है। एक यूजर ने तो बोर्ड द्वारा एडिटेड फोटो कहे जाने के बाद अपने फोन की स्क्रीन रिकॉर्डिग ऑन करके शेयर कर दी। उसने लिखा- 'महोदय, इस वीडियो को देखें इसमें कहीं भी एडिटेड नही लिखा हुआ है और वो पोस्ट अभी भी टेलीग्राम चैनल पर समय के साथ उपलब्ध है।'
 

पुलिस भर्ती 2023
UP Police Exam 2024 Leak Date 17 Feb 2024 II Shift Paper Leak
पुलिस भर्ती परीक्षा लीक 2024#UPP_Exam #UPPoliceexam #UPPolicebharti
👇 pic.twitter.com/h4a2qpYUSo

— Sameep Chaudhary (@SameepChaudhary) February 17, 2024
पहले भी पेपर लीक पर भर्ती बोर्ड की हुई है किरकिरी
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की इसके पहले भी पेपर लीक पर किरकिरी हो चुकी है। बोर्ड ने 2017 में एसआई भर्ती की परीक्षा पेपर लीक के बाद रद्द कर दी थी। तब भी शुरुआत में इसे अफवाह बताने की कोशिश की जा रही थी। उत्तर प्रदेश में अब तक धांधली के कारण 11 से ज्यादा भर्तियां केवल साल 2017 के बाद से रद्द करनी पड़ी हैं। उत्तर प्रदेश में पेपर लीक की घटनाए उजागर करती हमारी स्पेशल रिपोर्ट आप यहां क्लिक कर पढ़ सकते हैं।

Also Read