पूर्व बीजेपी विधायक की पत्नी से लूट : मंगलसूत्र लूट फरार हुए बाइक सवार बदमाश, सीसीटीवी में कैद हुए लुटेरे

UPT | सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई लुटेरों की तस्वीर।

Jul 12, 2024 01:20

फतेहपुर में पूर्व बीजेपी विधायक करन सिंह पटेल की पत्नी के साथ लूट हो गई। पूर्व विधायक की पत्नी सुबह मॉर्निंग वॉक के लिए निकली थीं। इसी दौरान बाइक सवार लुटेरे उनका मंगलसूत्र तोड़ कर भाग गए।

Fatehpur News : यूपी के फतेहपुर में चोरों और लुटेरों के हौसले बुलंद हैं। गुरूवार सुबह पूर्व बीजेपी विधायक की पत्नी मॉर्निंग वॉक पर निकली थीं। इसी दौरान एक बाइक पर सवार दो बदमाश आए, और पूर्व विधायक की पत्नी के मंगलसूत्र पर झप्पट्टा मारकर भाग गए। लुटेरे भागते समय सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गए। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने पूछताछ के बाद लुटेरों की तलाश में जुट गई है।

कोतवाली क्षेत्र स्थित आवास विकास में रहने वाले पूर्व बीजेपी विधायक करन सिंह पटेल की पत्नी शांति सिंह (60) के साथ रहते हैं। गुरूवार सुबह शांति सिंह क्षेत्र में मॉर्निंग वॉक पर निकली थीं। इस दौरान बाइक सवार लुटेरे मंगलसूत्र तोड़कर भाग गए। शांति सिंह शोर मचाते हुए उनके पीछे भागी, तब तक लुटेरे उनकी आंखों से ओझल हो गए।

लुटेरों के हौसले इतने बुलंद हैं कि घटना स्थल से 100 मीटर की दूरी पर एक पेट्रोल पंप पर 470 रुपए का पेट्रोल डलवाया। इसके बाद आबू नगर की तरफ भाग निकले। लूट की सूचना पर कोतवाली पुलिस और सीओ सिटी मौके पर पहुंच गए। कोतवाली प्रभारी राजेंद्र सिंह ने बताया कि लुटेरों की तलाश की जा रही है। जल्द ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा। 

Also Read