Fatehpur News : जांच कराने आई महिला से पैथोलॉजी संचालक ने किया दुष्कर्म, मुकदमा दर्ज

Uttar Pradesh Times | फतेहपुर पुलिस चौकी

Dec 24, 2023 13:27

महिला से पैथोलॉजी संचालक ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दे डाला। इसके बाद पति के पहुंचने पर जब पीड़िता ने अपनी आपबीती बताई तो गुस्साए पति ने पैथोलॉजी संचालक की जमकर धुनाई की और इस घटना की जानकारी पुलिस को देते हुए कार्यवाही की मांग की।

Fatehpur : यूपी के फतेहपुर जिले में जांच कराने आई महिला से पैथोलॉजी संचालक ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दे डाला। इसके बाद पति के पहुंचने पर जब पीड़िता ने अपनी आपबीती बताई तो गुस्साए पति ने पैथोलॉजी संचालक की जमकर धुनाई की और इस घटना की जानकारी पुलिस को देते हुए कार्यवाही की मांग की। वहीं पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर पैथोलॉजी संचालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए आरोपी की तलाश शुरु कर दी है।

पति ने की पिटाई  
फतेहपुर जिले के धाता थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली महिला खखरेरू थाना क्षेत्र के रक्षपाल पुर तिराहा स्थित पैथोलॉजी में पति के साथ खून की जांच कराने गई थी। महिला को पति पैथोलॉजी सेंटर में छोड़कर सहज सेवा केंद्र किसी काम से चला गया था। इसी बीच संचालक शैलेंद्र सिंह महिला को जांच कराने के बहाने अंदर ले गया और मुंह दबाकर दुष्कर्म का प्रयास किया। महिला द्वारा विरोध करने पर उसके साथ गाली गलौज करने लगा। महिला का पति जैसे ही पैथोलॉजी अपनी पत्नी को लेने पहुंचा तो पत्नी ने पूरी आपबीती बताई। पत्नी की बात सुनकर गुस्से में पति ने पैथोलॉजी संचालक को पीटना शुरू कर दिया। जिसके बाद शोर सुनकर मौके पर भीड़ जुट गई और इसी का फायदा उठाते हुए संचालक फरार हो गया। वहीं घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लेते हुए पीड़िता की तहरीर पर पैथोलॉजी संचालक शैलेंद्र सिंह के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज करते हुए आरोपी के तलाश में जुट गई है।

ये भी पढ़े: चरण सिंह आखिर कैसे बने किसानों के मसीहा, 170 दिनों की सरकार में किया सैकड़ों साल पुराना काम
 

Also Read