प्रतापगढ़ में एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन : भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष बने मुख्य अतिथि, विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित

UPT | प्रतापगढ़ में एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन

Oct 04, 2024 20:18

प्रतापगढ़ स्टेडियम में शुक्रवार को जिला स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता की शुरुआत बालकों की 100 मीटर दौड़ से हुई, जिसमें राम विशाल सरोज ने प्रथम स्थान प्राप्त किया...

Pratapgarh News : प्रतापगढ़ स्टेडियम में शुक्रवार को जिला स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता की शुरुआत बालकों की 100 मीटर दौड़ से हुई, जिसमें राम विशाल सरोज ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि देवांग सरोज द्वितीय और शिवम सरोज तृतीय स्थान पर रहे। 200 मीटर दौड़ में शैलेश ने पहला स्थान हासिल किया, युवराज यादव द्वितीय और अतुल कुमार मिश्र तृतीय रहे। लंबी कूद में सचिन यादव ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, संजय सरोज द्वितीय और राम विशाल सरोज तृतीय रहे। गोला थ्रो में जियाउल हक ने पहला स्थान, सफात खान ने द्वितीय और जयप्रकाश ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। जैवलिन थ्रो में मोहम्मद असफाक ने प्रथम, शिवम सरोज ने द्वितीय और महताब आलम ने तृतीय स्थान हासिल किया।

100 मीटर प्रतियोगिता का आयोजन
इसके बाद बालिकाओं की 100 मीटर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें अंजू देवी ने प्रथम स्थान, नंदिनी पटेल ने द्वितीय और महक गौतम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 200 मीटर दौड़ में ऋतु सरोज ने पहला स्थान हासिल किया, जबकि नंदिनी पटेल द्वितीय और नम्रता सिंह तृतीय रहीं। 400 मीटर दौड़ में नम्रता सिंह ने प्रथम, प्रियंका सरोज ने द्वितीय और रिया मौर्य ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। लंबी कूद में ऋतु ने पहला, अंजू ने दूसरा और सलोनी सरोज ने तीसरा स्थान हासिल किया।


जैवलिन थ्रो में अंशिका श्रीवास्तव प्रथम
वहीं जैवलिन थ्रो में अंशिका श्रीवास्तव ने प्रथम, प्रिया पांडे ने द्वितीय और रिया पांडे ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। ट्रिपल जंप में अंकिता ने पहला, सृष्टि ने दूसरा और सलोनी राय ने तीसरा स्थान हासिल किया। डिस्कस थ्रो में सहरीन बानो (साकेत गर्ल्स कॉलेज) ने पहला, खुशी सुदर्शन ने दूसरा और रिया ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा ओम प्रकाश त्रिपाठी मौजूद रहे।

इन सभी का रहा विशेष योगदान
इस अवसर पर जिला खेल अधिकारी पूनम लता राज और उपक्रीड़ा अधिकारी रंजीत यादव भी उपस्थित रहे। प्रतियोगिता को सफल बनाने में एथलेटिक्स प्रशिक्षक शोभनाथ यादव, हैंडबॉल प्रशिक्षक सचिन शुक्ला, फुटबॉल प्रशिक्षक बुद्ध प्रकाश, कबड्डी प्रशिक्षक जेपी यादव, और शारीरिक शिक्षक पप्पू रमेश जानी का योगदान महत्वपूर्ण रहा। इसके अलावा, साकेत गर्ल्स कॉलेज के संजय पांडे, राजकीय इंटर कॉलेज के शारीरिक शिक्षक विनोद कुमार सिंह, इसरार, और कंप्यूटर ऑपरेटर निखिल राणा ने भी सहयोग दिया। कार्यक्रम का संचालन क्रिकेट प्रशिक्षक आदित्य शुक्ला ने किया।

Also Read