Pratapgarh News : हाईस्कूल में अर्पित ने प्रदेश में तीसरा स्थान हासिल कर लहराया सफलता का परचम

UPT | अर्पित को मिठाई खिलाते लोग

Apr 20, 2024 21:20

अर्पित ने यू0पी0 बोर्ड की हाईस्कूल परीक्षा में प्रदेश में तीसरा तथा जिले में प्रथम स्थान हासिल कर सफलता का परचम लहराया है। अर्पित के पिता अश्वनी तिवारी सराय दलपत के इंटर कालेज…

Pratapgarh news (विकास गुप्ता) : यू0पी0 बोर्ड की हाईस्कूल परीक्षा में लालगंज तहसील क्षेत्र के मेधावी ने प्रदेश में तीसरा तथा जिले में प्रथम स्थान हासिल कर क्षेत्र का मान बढ़ाया है। सांगीपुर क्षेत्र के भगतपुर निवासी अश्वनी तिवारी का पुत्र अर्पित तिवारी सांगीपुर के सराय दलपत इण्टर कालेज में हाईस्कूल का छात्र है।
अर्पित ने यू0पी0 बोर्ड की हाईस्कूल परीक्षा में प्रदेश में तीसरा तथा जिले में प्रथम स्थान हासिल कर सफलता का परचम लहराया है। अर्पित के पिता अश्वनी तिवारी सराय दलपत के इंटर कालेज में ही अंग्रेजी प्रवक्ता हैं। माता रीना तिवारी गृहणी हैं।
अर्पित की सफलता से घर परिवार तथा गांव में खुशी छा गयी है। मेधावी अर्पित का सपना है कि वह एनडीए के जरिए देश की सेवा कर सके।

Also Read