Pratapgarh news : उद्यान कृषि विपणन मंत्री ने किया वृक्षारोपण अभियान का शुभारम्भ

UPT | पौधारोपण करते हुए अतिथि

Jul 20, 2024 20:41

प्रतापगढ़ में उत्तर प्रदेश के उद्यान, कृषि विपणन, कृषि विदेश व्यापार एवं कृषि निर्यात मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने शनिवार को छेमर सराय एवं गौराडांड़ गांव में...

Pratapgarh news : प्रतापगढ़ में उत्तर प्रदेश के उद्यान, कृषि विपणन, कृषि विदेश व्यापार एवं कृषि निर्यात मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने शनिवार को छेमर सराय एवं गौराडांड़ गांव में पेड़ लगाओ-पेड़ बचाओ जन अभियान 2024 के उपलक्ष्य पर वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम का पीपल एवं आम के पेड़ का पौधरोपण कर शुभारम्भ किया। इस अवसर पर विधायक विश्वनाथगंज जीत लाल पटेल, जिलाधिकारी संजीव रंजन, पुलिस अधीक्षक डॉ अनिल कुमार, भाजपा जिलाध्यक्ष आशीष श्रीवास्तव, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष ओम प्रकाश त्रिपाठी, प्रभागीय निदेशक सामाजिक वानिकी जगदम्बिका प्रसाद सहित पार्टी के पदाधिकारीगण, जनसामान्य ने पौधरोपण किया।

नव निर्माण कार्य स्मृति मार्ग का किया शिलान्यास 
कार्यक्रम में छेमर सराय में राजकीय बालिका इण्टर कालेज एवं गौराडांड़ में प्राथमिक विद्यालय की छात्राओं द्वारा स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया। उद्यान मंत्री ने छात्राओं का उत्साहवर्धन करते हुये उन्हें उपहार एवं मोमेन्टो भेंट किया। गौराडांड़ में उद्यान मंत्री ने अपने ननिहाल की वृद्ध महिला एवं पुरूष को अंगवस्त्रम् एवं माला पहनाकर सम्मानित किया। गौराडांड़ में मंत्री ने वात्सल्य धाम एवं सम्पर्क मार्ग गौराडांड़ बाजार से पिछड़ी, अनुसूचित बस्ती होते हुये रामलीला मैदान तक नव निर्माण कार्य स्मृति मार्ग का शिलान्यास भी किया। गौराडांड़ में उद्यान मंत्री ने ग्रामवासियों को पौधों का वितरण भी किया। गौराडांड़ में कृषकों को अरहर, उर्द, मूंग, कोदो, रागी के बीज का वितरण भी किया गया।

प्रदेश में अभियान के तहत 36.50 करोड़ पौध रोपण का लक्ष्य 
इस अवसर पर उद्यान मंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश के लिये आज एक बहुत बड़ा दिन है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का संकल्प है कि हमारा देश एवं प्रदेश हरा भरा बने। उत्तर प्रदेश में वृहद वृक्षारोपण अभियान के तहत 36.50 करोड़ पौध रोपण लगाने का कार्य किया जा रहा है। उन्होने जनपदवासियों से कहा कि जनपद के वातावरण को हरा भरा बनाने के लिये एक पेड़ मां के नाम अवश्य लगाये और पेड़ों को अपनी मां मानकर उसकी देखभाल करें। उन्होने कहा कि पहले के समय में शादी-विवाह के जो भी कार्यक्रम होते थे। उसमें टेन्ट की आवश्यकता नही होती थी। पेड़ों की बागों की छांव में कार्यक्रम आयोजित किये जाते थे, लेकिन आज के समय में पेड़ विलुप्त होते जा रहे है। गौराडांड़ में उद्यान मंत्री ने वात्सल्य धाम में 110 फिट का राष्ट्रीय ध्वज फहराने के लिए जिला उद्यान अधिकारी को निर्देशित किया।

किसानों को आंवलें के प्रति करें उत्साहित 
उन्होने कहा कि किसानों को किसी भी प्रजाति के पेड़ की आवश्यकता होती है, तो उसे उद्यान विभाग के माध्यम से जरूर उपलब्ध कराया जायेगा। उद्यान मंत्री ने कहा कि आंवला जनपद प्रतापगढ़ की पहचान है। इसको विलुप्त न होने दें, यहां किसानों को आंवलें के प्रति उत्साहित करें। प्रदेश सरकार आंवले से सम्बन्धित उत्पादन के लिए सब्सिडी प्रदान करती है। आंवला की इकाईयों को स्थापित कर इसके प्रोडेक्ट को देश व विदेश में भेजा जायेगा जिससे जनपद के आंवले की पहचान बनी रहे।

जनपद में 5291029 पौधे रोपित किये जा रहे
इस अवसर पर विधायक विश्वनाथगंज जीत लाल पटेल ने कहा कि पेड़ ही जीवन है, जो हमें ठण्डी हवा और शुद्ध आक्सीजन देती है। इसलिये एक पेड़ माँ के नाम अवश्य लगाये है, तभी मनुष्य, जीव-जन्तु का जीवन खुशहाल रहेगा। जिलाधिकारी संजीव रंजन ने कहा कि वृहद वृक्षारोपण अभियान के दौरान जनपद में 5291029 पौधे रोपित किये जा रहे। पौधे की देखरेख एवं सुरक्षा करना हम सभी की जिम्मेदारी है। इस अवसर पर जिला विकास अधिकारी कृष्ण कुमार, परियोजना निदेशक डीआरडीए दयाराम यादव, विधायक सदर प्रतिनिधि पिन्टू, उप कृषि निदेशक विनोद कुमार यादव, जिला उद्यान अधिकारी सुनील कुमार शर्मा, ब्लाक प्रमुख, ग्राम प्रधान सहित पार्टी के पदाधिकारी, गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन डा मो0 अनीस द्वारा किया गया।

इन अधिकारियों ने किया पौधारोपण
इसी प्रकार वृहद वृक्षारोपण अभियान के दौरान सचिव कार्यक्रम कार्यान्वयन (नोडल अधिकारी प्रतापगढ़) गुर्राला श्रीनिवासुलू, मुख्य विकास अधिकारी नवनीत सेहारा व अन्य सम्बन्धित अधिकारियों, खण्ड विकास अधिकारियों, उपजिलाधिकारियों, स्वयं सेवी संस्थाओं, व्यापारिंग संगठनों, युवाओं आदि के द्वारा ‘‘एक पेड़ माँ का नाम’’ से पौधरोपित किया गया। जनपद में वृहद वृक्षारोपण अभियान में पीपल, पाकड़, बरगद, नीम, इमली, जामुन, बेल, अर्जुन, सहजन, आम, महुआ, बहेड़ा, आंवला आदि प्रजातियों सहित छायादार, फलदार, औषधीय एवं पर्यावरणीय महत्व के पौधों का रोपण किया गया।

Also Read