Prayagraj News : पूर्व ब्लॉक प्रमुख को नकाबपोश बदमाशों ने मारी गोली, बेटे ने तीन पर कराई एफआईआर

UPT | राधेश्याम पटेल के घर पर पूछताछ करती पुलिस

Oct 01, 2024 00:04

गंगानगर के उतरांव थाना क्षेत्र के दुघरा गांव निवासी और सैदाबाद ब्लॉक के पूर्व ब्लाक प्रमुख राधेश्याम पटेल को बाइक सवार नकाबपोश बदमाशों ने गोली...

Short Highlights
  • पूर्व ब्लॉक प्रमुख राधेश्याम से कुछ लोगों से पुरानी रंजिश चली आ रही थी।
  • पूर्व ब्लॉक प्रमुख के मंडी जाते समय नकाबपोश बदमाशों ने उन पर गोली चलाई थी।
Prayagraj News : गंगानगर के उतरांव थाना क्षेत्र के दुघरा गांव निवासी और सैदाबाद ब्लॉक के पूर्व ब्लाक प्रमुख राधेश्याम पटेल को बाइक सवार नकाबपोश बदमाशों ने गोली मार दी। जिसके बाद उनको गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती किया गया था। इस मामले में पूर्व ब्लॉक प्रमुख राधेश्याम पटेल के बेटे ने 3 लोगों को नामजद करते हुए मुकदमा दर्ज करा दिया है। घटना सलेमपुर किसान मंडी फरीदपुर के पास की कल दोपहर में हुई थी। गोली ब्लॉक प्रमुख के पेट में लगी है। घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश भागने में सफल रहे। घायलावस्था में उन्हें एसआरएन अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।  

क्या है पूरा मामला दुघरा गांव निवासी राधेश्याम पटेल रविवार को सुबह नौ बजे घर से खाना खाकर अपने बाइक से चालक अनिल कुमार के साथ फूलपुर मंडी के लिए निकले थे। फूलपुर मंडी से वापस घर के लिए लौट रहे थे किसान मंडी फरीदपुर के पास चलती बाइक पर अज्ञात नकाबपोश बदमाशों ने तमंचे से उनके ऊपर फायर कर दिया। गोली उनके पेट में लगी। फायरिंग के बाद बदमाश भाग निकले। सूचना पाकर परिवार के लोग पहुंच गए और उन्हें उपचार के लिए एसआरएन अस्पताल में भर्ती कराया।
तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ में जुटी पुलिस प्रमुख राधेश्याम से कुछ लोगों से पुरानी रंजिश चली आ रही है। गांव में भी एक व्यक्ति से जमीन को लेकर रंजिश चल रही है। उसने भी जान से मारने की धमकी दी थी। इसके खिलाफ थाने पर मुकदमा भी पंजीकृत है। इस मामले में थाना अध्यक्ष उतरांव पंकज त्रिपाठी ने बताया कि प्रमुख राधेश्याम पटेल के बयान के मुताबिक चार लोगों को आरोपी बनाया गया है। तीन लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। एक की तलाश जारी है। मामले की जांच की जा रही है।उनके बेटे की तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर उसकी जांच की जा रही है।

Also Read