DGCA लागू करेगा विंटर शेड्यूल : प्रयागराज से दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु समेत कई शहरों की फ्लाइट टाइमिंग में होगा बदलाव

UPT | अकासा एयर

Oct 13, 2024 19:26

यह शेड्यूल लगभग पांच महीने तक प्रभावी रहेगा। इसमें इंडिगो की हैदराबाद, रायपुर और अकासा एयर की मुंबई उड़ानों को शामिल किया गया है, जबकि इंडिगो की भोपाल और देहरादून उड़ानें शेड्यूल में नहीं हैं...

Short Highlights
  • 27 अक्टूबर से बदलेगा सभी विमानों का समय
  • डीजीसीए लागू करेगा नया विंटर शेड्यूल
  • पांच महीनें तक प्रभावी रहेगा ये शेड्यूल
Prayagraj News : आगामी 27 अक्टूबर से सभी विमानों का समय बदला जाएगा, क्योंकि नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) नए विंटर शेड्यूल को लागू करने जा रहा है। यह शेड्यूल लगभग पांच महीने तक प्रभावी रहेगा। इसमें इंडिगो की हैदराबाद, रायपुर और अकासा एयर की मुंबई उड़ानों को शामिल किया गया है, जबकि इंडिगो की भोपाल और देहरादून उड़ानें शेड्यूल में नहीं हैं।

नई उड़ानें विंटर शेड्यूल में जुड़ेंगी
नई उड़ानों के संबंध में, बताया गया है कि अहमदाबाद समेत कुछ अन्य शहरों के लिए आने वाले समय में नई उड़ानें विंटर शेड्यूल में जोड़ी जा सकती हैं। प्रमुख उड़ानों में, इंडिगो की दिल्ली उड़ान अब प्रयागराज से 12.55 बजे की जगह दोपहर 3.10 बजे रवाना होगी और दिल्ली से प्रयागराज के लिए इसकी समय-सारणी में बदलाव करते हुए सुबह 11.10 बजे की जगह दोपहर 1.15 बजे उड़ान भरेगी।



मुंबई की उड़ान समय में बदलाव
इसके अलावा, प्रयागराज से मुंबई उड़ान का समय दोपहर 2.30 बजे से घटाकर 1.30 बजे कर दिया गया है। मुंबई से प्रयागराज के लिए यह उड़ान 11.55 बजे की बजाय सुबह 10.50 बजे उड़ान भरेगी। प्रयागराज से बंगलूरू उड़ान भी समय में बदलाव के साथ दोपहर 1.20 बजे रवाना होगी। जानकारी के अनुसार,  हैदराबाद के लिए इंडिगो की उड़ान का समय विंटर शेड्यूल में नहीं बदला है और यह सुबह 11.20 बजे के समय पर ही उड़ेगी।

इंडिगो की समय सारिणी में बदलाव
  • इंडिगो की प्रयागराज से दिल्ली उड़ान : दोपहर 3.10 बजे से 4.35 बजे तक।
  • दिल्ली से प्रयागराज उड़ान : दोपहर 1.15 बजे से 2.40 बजे तक।
  • प्रयागराज से मुंबई उड़ान : दोपहर 1.30 बजे से 3.50 बजे तक।
  • मुंबई से प्रयागराज उड़ान : सुबह 10.50 बजे से 12.55 बजे तक।
  • प्रयागराज से बेंगलुरू उड़ान : दोपहर 1.20 बजे से 3.50 बजे तक।
  • बेंगलुरू से प्रयागराज उड़ान : सुबह 10.20 बजे से 12.45 बजे तक।
  • प्रयागराज से हैदराबाद उड़ान : सुबह 11.20 बजे से 1.10 बजे तक।
  • हैदराबाद से प्रयागराज उड़ान : सुबह 8.55 बजे से 10.50 बजे तक।
  • प्रयागराज से रायपुर उड़ान : दोपहर 3.20 बजे से 4.55 बजे तक।
  • रायपुर से प्रयागराज उड़ान : दोपहर 1.25 बजे से 3.00 बजे तक।
  • प्रयागराज से लखनऊ उड़ान : दोपहर 3.55 बजे से 4.45 बजे तक।
  • लखनऊ से प्रयागराज उड़ान : दोपहर 2.25 बजे से 3.15 बजे तक।
  • प्रयागराज से भुवनेश्वर उड़ान : सुबह 11.35 बजे से 1.25 बजे तक।
  • भुवनेश्वर से प्रयागराज उड़ान : सुबह 9.00 बजे से 11.00 बजे तक।
अकासा एयर की समय सारिणी में बदलाव
  • प्रयागराज से मुंबई : शाम 4.05 बजे से 6.20 बजे तक।
  • मुंबई से प्रयागराज : दोपहर 1.15 बजे से 3.25 बजे तक।
एलाइंस एयर की समय सारिणी में बदलाव
  • प्रयागराज से दिल्ली उड़ान : शाम 5.20 बजे से 7.30 बजे तक।
  • दिल्ली से प्रयागराज उड़ान : दोपहर 3.00 बजे से 4.55 बजे तक।
  • प्रयागराज से बिलासपुर उड़ान : सुबह 10.35 बजे से 12.00 बजे तक।
  • बिलासपुर से प्रयागराज उड़ान : दोपहर 12.25 बजे से 1.30 बजे तक।
ये भी पढ़ें- महाकुंभ के लिए मुरादाबाद से होकर चलेंगी स्पेशल ट्रेनें : रेलवे ने शुरू की तैयारी, टोल फ्री नंबर जारी

Also Read