10 राउंड फायरिंग : सहारनपुर में दो पक्षों में विवाद, पुलिस टीम पर हुए हमले में 2 दरोगा समेत 6 घायल

UPT | घायल पुलिसकर्मी

Sep 22, 2024 13:46

शनिवार रात 9.30 दो पक्षों में किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया था। दोनों पक्ष एक ही समुदाय के थे। इस दौरान एक पक्ष ने हवाई फायरिंग की। इसमें गांव के 3 युवक रहमान, कादिर और सलमान को गोली के छर्रे लग गए, जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

Saharanpur News : उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में दो पक्षों के विवाद में पुलिस की टीम पर हमला हो गया, जिसमें  2 दरोगा समेत 6 लोग घायल हो गए। घटना कैलाशपुर गांव में हुई, जहां दो समूहों के बीच झगड़े के बाद गोलीबारी की खबर मिली थी।

पूरा मामला
बता दें पूरा मामला शनिवार रात (21 सितंबर) थाना गागलहेड़ी के कैलाशपुर गांव का है। जहां दो पक्षों में विवाद हो गया। 3 युवकों ने 10 राउंड ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। इस फायरिंग में गोली के छर्रे 3 राहगीरों को लग गए।
 


सभी अस्पताल में भर्ती
घटना की सूचना मिलने पर जब पुलिस की टीम मौके पर पहुंची, तो घर के अंदर एक हमलावर ने पुलिसकर्मियों पर हमला कर दिया। हमले में 2 दरोगा, हेड कॉन्स्टेबल समेत 6 लोग घायल हुए हैं। हेड कॉन्स्टेबल की हालत गंभीर है। उन्हें हॉयर सेंटर रेफर कर दिया गया।

शनिवार रात 9.30 दो पक्षों में किसी बात को झगड़ा हो गया था। दोनों पक्ष एक ही समुदाय के थे। इस दौरान एक पक्ष ने हवाई फायरिंग की। इसमें गांव के 3 युवक रहमान, कादिर और सलमान को गोली के छर्रे लग गए, जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

मुख्य आरोपी गिरफ्तार, जांच जारी
पुलिस ने बताया कि मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि दो अन्य संदिग्ध अभी फरार हैं। आरोपी का आपराधिक इतिहास होने की सूचना है। SP सिटी अभिमन्यु मांगलिक ने स्थिति पर नियंत्रण का आश्वासन दिया है। उन्होंने कहा कि जांच जारी है और बाकी आरोपियों की तलाश की जा रही है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि किसी भी पुलिसकर्मी को गोली नहीं लगी है। अधिकारियों ने क्षेत्र में शांति बनाए रखने की अपील की है । पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है।

Also Read