भाजपा नेता कर रहा था नाबालिग से छेड़छाड़ : ग्रामीणों ने की धुनाई, 7 के खिलाफ पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज 

UPT | घटनास्थल की तस्वीर

Sep 17, 2024 17:51

घटना मिरगपुर गांव में हुई, जहां सात व्यक्ति एक वाहन में आए और दो महिलाओं - जिनमें से एक नाबालिग थी और दूसरी विवाहित - को जबरन ले जाने का प्रयास किया...

सहारनपुर न्यूज : सहारनपुर जिले के देवबंद क्षेत्र में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। स्थानीय अधिकारियों के अनुसार, सहारनपुर में भाजपा नेता ने अपने साथियों के साथ दो युवतियों के साथ छेड़छाड़ की। फिर अपहरण करने लगे। 

जानें पूरा मामला
घटना मिरगपुर गांव में हुई, जहां सात व्यक्ति एक वाहन में आए और दो महिलाओं - जिनमें से एक नाबालिग थी और दूसरी विवाहित - को जबरन ले जाने का प्रयास किया। आरोप है कि आरोपी नशे की हालत में थे और पहले महिलाओं के साथ छेड़छाड़ की, फिर उन्हें अपने वाहन में खींचने लगे। युवतियों के शोर मचाने पर ग्रामीण इकट्‌ठा हो गए। ग्रामीणों ने आरोपियों को पकड़ कर धुनाई कर दी और पुलिस को सौंप दिया।



पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज 
पुलिस ने बीजेपी के नगर उपाध्यक्ष राहुल वाल्मीकि सहित 7 लोगों के खिलाफ छेड़छाड़ और पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज किया है। आरोपियों की पहचान बीजेपी नेता राहुल वाल्मीकि, विक्रांत, सुरजीत, उदय, रवि शंकर, विजय, सावन के रूप में हुई है। ये सभी सहारनपुर के ही रहने वाले हैं। पुलिस ने सभी सातों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

Also Read