अनिल कुमार : समाजवादी पार्टी छोड़ जयंत का थामा था हाथ, अब बने मंत्री

UPT | अनिल कुमार

Mar 05, 2024 17:43

अनिल कुमार मुजफ्फरनगर जिले की अनुसूचित जाति के लिए सुरक्षित सीट पुरकाजी से विधायक हैं। अनिल कुमार रालोद से साल 2022 में विधायक निर्वाचित हुए थे।

Short Highlights
  • अनिल कुमार रालोद से साल 2022 में विधायक निर्वाचित हुए थे।
  • अनिल कुमार मुजफ्फरनगर जिले की अनुसूचित जाति के लिए सुरक्षित सीट पुरकाजी से विधायक हैं।

 

Lucknow News : उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्रिमंडल विस्तार हुआ है। लोकसभा चुनव से पहले हुए इस मिनी विस्तार में रालोद के कोटे से एक मंत्री बनाया जा रहा है। रालोद से मुजफ्फरनगर जिले के पुरकाजी सीट से विधायक अनिल कुमार को मंत्री बनाया गया है। 

बसपा से भी बन चुके हैं विधायक
अनिल कुमार मुजफ्फरनगर जिले की अनुसूचित जाति के लिए सुरक्षित सीट पुरकाजी से विधायक हैं। अनिल कुमार रालोद से साल 2022 में विधायक निर्वाचित हुए थे। वह तब तक समाजवादी पार्टी में थे, लेकिन रालोद के सिंबल पर चुनाव लड़ा था। इससे पहले वर्ष 2012 के चुनाव में पुरकाजी सीट से अनिल विधायक बने थे लेकिन उस चुनाव में अनिल कुमार बसपा के टिकट पर विधायक निर्वाचित हुए थे।

जयंत ने फोन पर दी जानकारी 
मंत्री बनने के सवाल पर विधायक अनिल कुमार ने कहा क‍ि चौधरी साहब (यानी जयंत चौधरी) ने फोन पर मुझे लखनऊ पहुंचने की बात कही। उनका धन्यवाद करने के लिए मेरे पास शब्द नहीं है। उन्होंने इतना बड़ा काम किया है, जो हर नेता नहीं करता है। उन्होंने अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति को यह मौका दिया है, चौधरी साहब के आशीर्वाद से ही यह संभव हो पाया है।

Also Read