सहारनपुर में खूनी संघर्ष : जमीनी विवाद में प्रधान पुत्र की मौत, दस लोग घायल

UPT | दोनों पक्षों ने थाने में दी तहरीर।

Oct 03, 2024 12:18

इस बीच ग्राम प्रधान के बेटे को 22 वर्षीय सुमित को गोली लगी और उसको अस्पताल ले जाया गया। जहां पर उसने दम तोड़ दिया। ग्राम प्रधान पक्ष के लोगों ने हत्या का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। 

Short Highlights
  • गांव कपासा में दो पक्षों में गोलीबारी और मारपीट 
  • दोनों पक्षों की ओर से जमकर चले धारदार हथियार 
  • दोनों पक्षों के दस लोग खूनी संघर्ष में हुए घायल
Saharanpur news : जनपद सहारनपुर के नागल क्षेत्र के एक गांव कपासा में जमीन विवाद में हुए खूनी संघर्ष में 10 लोग घायल हो गए और एक युवक की मौत हो गई। जिस युवक की मौत हुई है वो ग्राम प्रधान का बेटा है। दोनों ओर से जमकर फायरिंग हुई और धारदार हथियार भी चले। इस बीच ग्राम प्रधान के बेटे को 22 वर्षीय सुमित को गोली लगी और उसको अस्पताल ले जाया गया। जहां पर उसने दम तोड़ दिया। ग्राम प्रधान पक्ष के लोगों ने हत्या का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। 

पड़ोस के रहने वाले व्यक्ति के साथ जमीनी विवाद
एक पक्ष से ग्राम प्रधान पूनम देवी ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि उनके पड़ोस के रहने वाले व्यक्ति के साथ जमीनी विवाद है। जब वह अपने घर पर पड़ोस के रहने वाली राजदुलारी तथा अंगूरी के साथ बातचीत कर रही थी। इस दौरान आरोपी पक्ष ने उनके घर पर आकर गाली-गलौज की और मारपीट शुरू कर दी। विरोध करने पर दूसरे पक्ष के सात आठ लोग हाथों में लाठी डंडे तथा धारदार हथियार लेकर आए और उनके परिवार पर हमला कर दिया। इस दौरान फायरिंग भी की गई। हमले में प्रधान पक्ष के बेटे सुमित समेत विशाल, विकास, मोनू, राजदुलारी, अंगूरी घायल हो गए थे। जहां पर सुमित ने देर रात अस्पताल में दम तोड़ दिया। 

प्रधान पक्ष के लोगों ने फायरिंग करते हुए धारदार हथियारों से हमला
दूसरे पक्ष के सतीश ने ग्राम प्रधान पक्ष के लोगों के खिलाफ मारपीट करने और फायरिंग का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। जिसमें बताया ​है कि प्रधान पक्ष के लोगों ने फायरिंग करते हुए धारदार हथियारों से हमला बोला है। हमले में शेर सिंह, अनुज व सतीश को घायल हुए हैं। दोनों पक्ष के लोगों ने थाने पहुंचकर हंगामा किया। जबकि प्रधान के बेटे की मौत पर परिजनों ने अस्पताल में जमकर हंगामा काटा। पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को काबू में किया। 
 

Also Read