जम्मू कश्मीर विधानसभा चुनाव : सपा की स्टार प्रचारक इकरा हसन के हाथ अखिलेश ने सौंपी कमान, करेंगी जनसभाएं

UPT | कैराना की सांसद इकरा हसन और सपा प्रमुख अखिलेश यादव।

Sep 16, 2024 20:30

इकरा हसन जम्मू कश्मीर में चुनाव लड़ने वाले समाजवादी पार्टी के प्रत्याशियों के लिए वहां का दौरा कर चुनाव प्रचार करेंगी। इकरा को स्टार प्रचारक बनाए जाने के बाद सोशल मीडिया पर उनके समर्थकों के द्वारा बधाई दी जा रही है।

Short Highlights
  • सपा की युवा सांसद जाएंगी जम्मू-कश्मीर 
  • रालोद स्टार प्रचारक करेंगे भाजपा के समर्थन में प्रचार 
  • दस साल बाद जम्मू कश्मीर में होने जा रहे चुनाव 
Shamli News : समाजवादी पार्टी ने कैरान की सांसद इकरा हसन को जम्मू कश्मीर के विधानसभा चुनाव में स्टार प्रचारक बनाकर वहां की कमान सौंपी हैं। सपा की युवा सांसद इकरा हसन जम्मू कश्मीर जाएंगी और पार्टी के प्रत्याशियों के लिए चुनाव प्रचार करेंगी। रालोद ने अपने शामली सदर विधायक प्रसन्न चौधरी और थानाभवन विधायक अशरफ अली को जम्मू में भाजपा के समर्थन में प्रचार करने के लिए भेजा है। 

विधायक अशरफ अली भी जम्मू में भाजपा के समर्थन में प्रचार करेंगे
जम्मू कश्मीर में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए समाजवादी पार्टी ने सपा सांसद इकरा हसन को स्टार प्रचारक बनाया है। युवा सांसद इकरा हसन सपा प्रत्याशियों के लिए जम्मू कश्मीर में चुनाव प्रचार करने के लिए जाएंगी। इनके अलावा रालोद के शामली सदर विधायक प्रसन्न चौधरी और थानाभवन विधायक अशरफ अली भी जम्मू में भाजपा के समर्थन में प्रचार करेंगे।
घाटी में एक दशक बाद विधानसभा चुनाव 

विधानसभा चुनाव तीन चरणों में होंगे
जम्मू कश्मीर में एक दशक के बाद विधानसभा चुनाव हो रहे हैं। केंद्र शासित प्रदेश में 18 सितंबर से शुरू होने वाले विधानसभा चुनाव तीन चरणों में होंगे। वहीं समाजवादी पार्टी ने भी जम्मू-कश्मीर में विधानसभा का चुनाव लड़ने वाले अपने प्रत्याशियों के लिए स्टार प्रचारकों की सूची जारी की है। सूची में कैराना की लोकप्रिय युवा सांसद इकरा हसन का नाम शामिल है। बताया है कि इकरा हसन जम्मू कश्मीर में चुनाव लड़ने वाले समाजवादी पार्टी के प्रत्याशियों के लिए वहां का दौरा कर चुनाव प्रचार करेंगी। इकरा को स्टार प्रचारक बनाए जाने के बाद सोशल मीडिया पर उनके समर्थकों के द्वारा बधाई दी जा रही है। साथ ही सपा पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का भी आभार व्यक्त किया गया है।

Also Read