Shamli News : शादी का झांसा देकर विधवा से बनाए संबंध, महिला ने कलक्ट्रेट में खाया जहर

UPT | महिला के कलक्ट्रेट में जहर खाने की सूचना से हड़कंप

Sep 24, 2024 20:15

फेसबुक के माध्यम से झिंझाना निवासी एक युवक समीर के संपर्क में आ गई। समीर ने उसको प्रेमजाल में फंसाया। इसके बाद दिल्ली ले जाकर उसके साथ संबंध बनाए।

Short Highlights
  • पांच साल पहले हो चुकी है पति की मृत्यु
  • दो साल पहले दुष्कर्म के मामले में जेल गया था आरोपी
  • मारपीट कर देता था जान से मारने की धमकी 
Shamli News : शामली जनपद के झिंझाना कस्बे में एक युवक ने विधवा महिला को प्रेमजाल में फंसाकर उससे शारीरिक संबंध बनाए। इसके बाद युवक ने शादी करने से मना कर दिया। महिला अपनी पीड़ा लेकर अधिकारियों के पास पहुंची। जहां पर उसकी किसी ने नहीं सुनी तो उसने कलक्ट्रेट में जहर खा लिया। महिला के कलक्ट्रेट में जहर खाने की सूचना से हड़कंप मच गया। 

महिला की हालत खतरे से बाहर
जानकारी में सामने आया कि एक युवक ने विधवा महिला को प्रेमजाल में फंसा लिया। इसके बाद वो महिला को शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाता रहा। आरोपी ने शादी करने से इंकार कर दिया तो महिला ने कलक्ट्रेट में जहर खा लिया। पुलिस ने महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां महिला की हालत खतरे से बाहर है।

महिला जहर खाकर बेहोश होकर गिर गई
उत्तराखंड की रहने वाली 35 वर्षीय महिला ने शामली कलक्ट्रेट में जहर खाया। महिला जहर खाकर बेहोश होकर गिर गई। उसको तुरंत जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों ने बताया कि उपचार के बाद महिला की हालत में सुधार है। महिला खतरे से बाहर है। 

फेसबुक के माध्यम से युवक के संपर्क
महिला ने बताया कि उसके पति की पांच साल पहले सड़क दुर्घटना में मौत हो चुकी थी। इसके बाद वह फेसबुक के माध्यम से झिंझाना निवासी एक युवक समीर के संपर्क में आ गई। समीर ने उसको प्रेमजाल में फंसाया। इसके बाद दिल्ली ले जाकर उसके साथ संबंध बनाए। आरोपी से वह शादी करने की बात कहती तो वह टाल देता था। उसने उसके खिलाफ दो साल पहले दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया था। जिसमें युवक जेल गया था। लेकिन बाद में समझौता होने पर आरोपी जेल से बाहर आ गया।

शारीरिक संबंध बनाता रहा
आरोपी ने उससे शादी करने का आश्वासन दिया और शारीरिक संबंध बनाता रहा। अब उसने शादी करने से मना कर दिया। महिला का आरोप है कि युवक उसके साथ मारपीट करता है व जान से मारने की धमकी देता है। अधिकारियों के यहां शिकायत करने पर उसकी कोई सुनवाई नहीं हुई। इसके चलते उसने कलक्ट्रेट में जहर खाकर जान देने का प्रयास किया। 

Also Read