Chandauli News : कांग्रेसियों ने प्रदेश में कानून व्यवस्था के लिए सौंपा ज्ञापन

UPT | जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपते कांग्रेस कार्यकर्ता

Jul 04, 2024 19:57

जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट में प्रदेश में कानून व्यवस्था बनाए रखने को लेकर राज्यपाल के नाम संबोधित पत्रक जिलाधिकारी निखिल टी फुंडे को सौंपा।

Chandauli News : जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट में प्रदेश में कानून व्यवस्था बनाए रखने को लेकर राज्यपाल के नाम संबोधित पत्रक जिलाधिकारी निखिल टी फुंडे को सौंपा। उन्होंने कहा कि सदन में नेता प्रतिपक्ष की आवाज को भाजपा दबाना चाह रही है।

विपक्ष के तेवर से भाजपा तिलमिलाई हुई है
कांग्रेस जिलाध्यक्ष धर्मेन्द्र तिवारी ने कहा कि विगत दिनों लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की ओर से नौजवानों के बेरोजगारी के प्रश्न पर नीट-2024 की राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित प्रवेश परीक्षा में हुई अनियमितता और धांधली व भाजपा के नकली हिंदू धर्म के एजेंडे का सच उजागर करने पर सरकार की किरकिरी हुई। सरकार इन मुद्दों पर जवाब देने से बचती रही। सदन में राहुल गांधी की आवाज को दबाने का पूरा प्रयास किया गया। विपक्ष के इस तेवर से भाजपा तिलमिलाई हुई है। लोगों का ध्यान भटकाने के लिए फिर से धर्म की आड़ लेने लगी है। हम कांग्रेसजन मजबूती के साथ देश मे व्याप्त भ्र्ष्टाचार, नौजवानों की बेरोजगारी, महंगाई, विकास के नाम पर हो रहे घोटालों और घटिया निर्माण के सवाल सरकार से सवाल पूछने के लिए प्रतिबद्ध हैं। अब इस आवाज की कोई दबा नहीं सकता है।

पुतला फूंकने और नारेबाजी करना निंदनीय है
शहर अध्यक्ष रामजी गुप्ता ने कहा कि कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के खिलाफ उनके वाराणसी स्थित आवास पर पुलिस प्रशासन की उपस्थिति में अराजक प्रदर्शन, पुतला फूंकने और अमर्यादित नारेबाजी करना निंदनीय है। मांग किया कि प्रदेश में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए ऐसे प्रदर्शन करने वालों को चिन्हित कर कार्रवाई की जाए।

ये लोग रहे मौजूद
इस मौके पर डा. नारायण मूर्ति ओझा, मधु राय, आनंद शुक्ला, श्रीकांत पाठक, शिवेंद्र मिश्रा सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Also Read