Chanduli News : माइनरों की आधी-अधूरी सफाई से नाराज किसानों ने किया प्रदर्शन

Uttar Pradesh Times | नारेबाजी करते हुए किसान।

Jan 20, 2024 16:55

मंडल अध्यक्ष जितेंद्र प्रताप तिवारी ने बताया कि मूसा खांड डिवीजन की दरियापुर, धरहरा, त्रिपाठ, सैदपुरा, कैली, सहरोई, कैथा, दयालपुर, धूसखास, बसनी सहित तमाम माइनरों की आधी-अधूरी सफाई कराई गई है। इससे माइनरों में पानी टेल तक नहीं पहुंच पाता है।

Chanduli News : जिले में दर्जनों माइनरों की आधी-अधूरी खुदाई व साफ-सफाई से नाराज किसानों ने शनिवार को दरियापुर माइनर पर पहुंच कर प्रदर्शन किया। वहीं भारतीय किसान यूनियन के मंडल अध्यक्ष जितेंद्र प्रताप तिवारी की अध्यक्षता में सकलडीहा तहसील में जिलाधिकारी के समक्ष संपूर्ण समाधान दिवस पर लिखित प्रार्थना पत्र देकर इस समस्या से अवगत कराया गया। 

फसलों की सिंचाई में होती है दिक्कत
मंडल अध्यक्ष जितेंद्र प्रताप तिवारी ने बताया कि मूसा खांड डिवीजन की दरियापुर, धरहरा, त्रिपाठ, सैदपुरा, कैली, सहरोई, कैथा, दयालपुर, धूसखास, बसनी सहित तमाम माइनरों की आधी-अधूरी सफाई कराई गई है। इससे माइनरों में पानी टेल तक नहीं पहुंच पाता है। जिससे किसानों को प्रत्येक वर्ष परेशानियों का सामना करना पड़ता है। उन्हें फसलों की सिंचाई करने में काफी दिक्कत होती है। उन्होंने चेताया कि अगर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई तो भारतीय किसान यूनियन टिकैत चंदौली जिले के मुख्यालय पर सिंचाई विभाग के खिलाफ आंदोलन के लिए बाध्य होगा। इस मौके पर किसान मनोज, सुरेश राम, दरस,विजय राम,पप्पू, राकेश आदि मौजूद रहे।
 

Also Read